बांसवाड़ा

घाटोल विधायक ने BDO को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, बोले- वर्दी उतारकर…

विधायक हरेंद्र निनामा ( Ghatol MLA Harendra Ninama ) की ओर से विकास अधिकारी हरिकेश मीणा को एपीओ नहीं करने पर गधे पर बैठाकर घुमाने की टिप्पणी का वीडियो ( MLA Harendra Ninama objectionable statement ) शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2019, 1:00 AM IST
घाटोल विधायक फिर बोले- ‘कुर्ता-पायजामा पहन ले विकास अधिकारी’
घाटोल विधायक फिर बोले- ‘कुर्ता-पायजामा पहन ले विकास अधिकारी’

घाटोल.
भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की ओर से शुक्रवार को उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ रैली व प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते समय घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा ( Ghatol MLA Harendra Ninama ) की ओर से विकास अधिकारी हरिकेश मीणा को एपीओ नहीं करने पर गधे पर बैठाकर घुमाने की टिप्पणी का वीडियो ( MLA Harendra Ninama objectionable statement ) शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा।


वर्दी उतारकर कुर्ता-पायजामा पहन लेना चाहिए ( banswara news )

मामले में विकास अधिकारी संघ के बैनर तले प्रदेश में विधायक की टिप्पणी का विरोध करने की बात कही गई है, वहीं विधायक ने विकास अधिकारी को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए कहा कि बीडीओ राजनीति कर रहे हैं। उन्हें वर्दी उतारकर कुर्ता-पायजामा पहन लेना चाहिए। वे एक तरफा कांग्रेस का काम ही कर रहे है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुन नही रहे हैं।

इसका विरोध किया जाएगा

शनिवार को घाटोल विकास अधिकारी मीणा ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि एेसा बोलना दुख की बात है। विकास अधिकारी संघ के बैनर तले पूरे राजस्थान में इसका विरोध किया जाएगा। नियम कायदे ताक पर रखकर हम काम नहीं कर सकते हैं। किसी और के लिए हम नौकरी नहीं गंवा सकते हैं।

यह बोले विधायक

वहीं विधायक निनामा ने कहा कि एेसा बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जनता एवं सरपंच परेशान होकर मेरे पास आ रहे हैं। मैंने कई बार विकास अधिकारी को जनता के कामकाज को नहीं रोकने एवं अड़चन नहीं डालने को कहा। जनता मुझसे कहती है कि उनके काम नहीं हो रहे और मैं चुप बैठा हूं। किसानों ने जेवरात गिरवी रखकर कुएं खुदवाए, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली। विकास अधिकारी को हटाने मुख्यमंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री से भी बात की थी। मनरेगा सहित कई राशि अटकी है। जल्द विकास अधिकारी को नहीं हटाया तो आगे भी प्रदर्शन करेंगे। विकास अधिकारी भाजपा के लोगों के काम नहीं करता है। उसे कुर्ता पायजामा पहनकर कांग्रेस में चले जाना चाहिए। वैसे ही वह एकतरफा कांग्रेस का काम कर रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
20 Oct 2019, 1:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज