बांसवाड़ा

राजस्थान का रण : बांसवाड़ा के मतदाताओं में बढ़ा रुझान, गत चुनाव में पहली बार 80 फीसदी से अधिक मतदान

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
banswara
राजस्थान का रण : बांसवाड़ा के मतदाताओं में बढ़ा रुझान, गत चुनाव में पहली बार 80 फीसदी से अधिक मतदान

बांसवाड़ा. प्रत्येक पांच वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसंख्या के आधार पर मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि होती रही है। 2013 में हुए चुनाव में पहली बार जिले में चार सीटों पर मतदान के आंकड़े ने 80 फीसदी को पार किया। हालांकि कुशलगढ़ सीट ऐसी भी रही है, जहां 2003 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 2008 में बढऩे के बाद भी वोटिंग प्रतिशत गिरा। पिछले पांच चुनाव के आंकड़ों को टटोलने पर यह स्थिति नजर आई। विगत दो चुनावों में मतदान प्रतिशत बढऩे के प्रमुख कारण निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता के साथ-साथ राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान भी रहा, जिसके अन्तर्गत हुई गतिविधियों ने मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

सिर्फ एक चौथाई वोट पड़े
विधानसभा के लिए पहली बार हुए चुनाव में बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर एक चौथाई वोट पड़े थे। पहले चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 50 हजार 834 थी, लेकिन 12 हजार 729 मतदाताओं ने ही वोट डाले थे। मतदान का प्रतिशत 25.04 था। इस चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के वेलजी ने जीत दर्ज की थी। बाद में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया और उप चुनाव में पीएसपी की यशोदा देवी ने जीत दर्ज कर पहली महिला विधायक बनने का गौरव पाया था।

राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में पिछले पांच विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी से कम वोट पर भी बने ‘माननीय’

वर्ष 1993
सीट कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
कुशलगढ़ 123614 63.53
दानपुर 141258 60.39
घाटोल 135227 63.23
बांसवाड़ा 125069 59.58
बागीदौरा 138435 48.83

वर्ष 1998
कुशलगढ़ 130899 66.96
दानपुर 155573 61.27
घाटोल 145831 66.06
बांसवाड़ा 139784 64.77
बागीदौरा 149580 58.94

वर्ष 2003
कुशलगढ़ 156834 70.68
दानपुर 186946 70.82
घाटोल 177567 75.54
बांसवाड़ा 158984 69.55
बागीदौरा 182199 70.02

वर्ष 2008
कुशलगढ़ 160974 67.99
गढ़ी 201645 67.14
घाटोल 188230 74.99
बांसवाड़ा 180479 72.09
बागीदौरा 172955 69.33

वर्ष 2013
घाटोल 211413 84.66
गढ़ी 229073 77.16
बांसवाड़ा 213439 83.37
बागीदौरा 200327 81.88
कुशलगढ़ 187863 83.24

Published on:
02 Nov 2018 03:28 pm