बांसवाड़ा

Good News: राजस्थान के हाई परफॉर्मेंस कैंप में तैयार होंगे क्रिकेट के बेहतर खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक वर्ष तक का समर्पण जरूरी है। उस एक वर्ष में की जाने वाली मेहनत आगे का रास्ता तय करती है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2023, 3:02 PM IST
cricket_.jpg

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक वर्ष तक का समर्पण जरूरी है। उस एक वर्ष में की जाने वाली मेहनत आगे का रास्ता तय करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बांसवाड़ा के देहात से शहर तक के खिलाड़ियों को तैयार कर आगे बढ़ाया जाएगा। यहां लीयो डीवाय क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के सिलसिले में बांसवाड़ा पहुंचे दिशांत ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि स्थानीय स्तर पर क्रिकेट के प्रशिक्षण व संसाधनों के अभाव में प्रतिभा होने के बावजूद कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे है। इसके समाधान के उद्देश्य से ही एकेडमी की नींव रखी गई है। उद्देश्य यही है कि आने वाले वर्ष में बांसवाड़ा के खिलाड़ी विभिन्न स्तरों तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें : 10 साल पहले बनवाया है Aadhaar Card तो करा लें अपडेट नहीं तो देना पड़ेगा मोटा पैसा

हाई परफोरमेंस कैंप में प्रशिक्षण लेंगे व देंगे
दिशांत ने बताया कि पहली बार हाई परफोरमेंस कैंप लगाया जा रहा है। जिसके लिए आईपीएल, रणजी, अंडर 20 , 19 के प्लेयर बांसवाड़ा पहुंचे है। ये स्वयं प्रशिक्षण लेने के साथ ही यहां के खिलाड़ियों को भी सात दिन तक मार्गदर्शन देंगे। क्रिकेटर अनूप दवे व पांडिचेरी रणजी टीम के ट्रेनर कल्पेंद्र झा का मार्गदर्शन भी मिलेगा। इसके अलावा आगामी समय में आईपीएल के कोच भी प्रशिक्षण व मार्गदर्शन के लिए आएंगे।
यह भी पढ़ें : अब मोबाइल नंबर की तरह करिए बीमा कंपनी चेंज

आज होगा उद्घाटन
लीयो डीवाई क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ शनिवार को सुबह आठ बजे होगा। लीयो निदेशक मनीष त्रिवेदी ने बताया कि बतौर अतिथि जीजीटीयू कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी, नगरपरिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दिलीप दवे, डीसीए सचिव मनीष देव जोशी आदि मौजूद रहेंगे। इधर, प्रशिक्षण को लेकर आईपीएल केकेआर के अभिजीत तामेर, रणजी प्लेयर यश कोठारी, रवि चौहान, राजस्थान स्टेट खिलाड़ी सयुम, सायना, नीलाक्षी, सुमन, धनराज यादव, दीक्षांत वैरागी, कपिल चौधरी, हेमंत जोशी बांसवाड़ा पहुंचे है।

Updated on:
27 May 2023, 3:02 PM IST
Published on: