बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : पूरे शहर में गूंज रहा एक ही नाम, माही आ गया है… माही आ गया है…

एमएस धोनी पहुंचे बांसवाड़ा
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 1:38 PM IST
banswara

बांसवाड़ा. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के खिलाड़ी महेंद्रसिंह धोनी बुधवार को करीब सुबह 10 बजे एक सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण करने बांसवाड़ा पहुंचे। एमएस धोनी निजी विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह तय कार्यक्रम के अनुसार व्यस्त हो गए। लेकिन जैसे ही महेंद्रसिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की बात लोगों को पता लगी तो हर कोई एमएस की एक झलक देखने के लिए लालायित हो उठा।

सोशल मीडिया से फैली खबर
महेंद्रसिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की खबर वैसे तो लोगों को पता लगी थी लेकिन किसी को विश्वास नहीं था कि आइपीएल के इस व्यस्त सीजन में एमएस धोनी बांसवाड़ा आ सकते है। लेकिन जब सुबह धोनी निजी विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी उतरे तो कुछ लोगों ने धोनी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस पर भी लोगों को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन कुछ देर बाद जब सोशल मीडिया पर धोनी के फोटो और वीडियो के साथ न्यूज वायरल होने लगी तब लोगों को विश्वास हुआ और फिर हर किसी की जुबां पर एक ही नाम था। माही आ गया है... माही आ गया है। लोग धोनी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है और तलवाड़ा हवाई पट्टी पर शाम को धोनी को देखने के लिए प्लान बना रहे है।

यह है बांसवाड़ा आने का कारण
धोनी निजी विमान से सुबह करीब 10 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे जहां बड़ी ही सादगी के साथ उनका स्वागत किया गया। लोगों को इस बात की ज्यादा खबर भी नहीं रही की महेंद्रसिंह धोनी बांसवाड़ा आए हुए है। जानकारी के अनुसार धोनी वजवाना स्थित एक निजी सीमेंट फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए बांसवाड़ा आए है। तलवाड़ा हवाई पट्टी पर सीमेंट फैक्ट्री के पदाधिकारियों ने क्रिकेटर धोनी का स्वागत किया इसके बाद वह निजी वाहन से वजवाना के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। धोनी शाम करीब 4 बजे फिर से विमान के द्वारा रवाना हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All