11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे के भारतीय टीम में चयन से जश्न में डूबा था पूरा परिवार, तभी घट गई यह अप्रिय घटना

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चयनित इस खिलाड़ी के माता-पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 May 2018, 11:01 AM IST

CHENNAI SUPER KINGS FAST BOWLER SHARDUL THAKUR

नई दिल्ली। मंगलवार को BCCI के चयनकर्ताओं की बैठक के बाद इस खिलाड़ी के परिवार का ठिकाना नहीं रहा था। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज के माता-पिता की खुसी अधिक देर नहीं टिक सकी और वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती करा दिए गए हैं।


शार्दुल ठाकुर के माता-पिता अस्पताल में भर्ती
मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के माता-पिता कल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद दोनों के इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से नजदीक पालघर जिले में शार्दुल का परिवार रहता है। शार्दुल के पिता नरेंद्र ठाकुर और मां हंसा ठाकुर बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक के फिसल जाने से शार्दुल के माता-पिता को चोट आयी है जिस कारण उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों धवले अस्पताल में भर्ती किए गए।


शार्दुल को टेस्ट टीम में मिली जगह
शार्दुल ठाकुर को चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट टीम में शार्दुल ठाकुर को जगह दी है। शार्दुल को पहले भी टेस्ट टीम में जगह मिल चुकी है लेकिन अभी तक वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर पाए हैं। इसके साथ ही मोहम्मद शमी, उमेश यादव और इशांत शर्मा भी इस टीम का हिस्सा होंगे। शार्दुल टीम में जगह बना पाए यह कहना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उनको इंग्लैंड में ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम में भी जगह मिली है।


IPL 2018 में csk के लिए खेल रहे हैं शार्दुल
मुंबई के लिए घरेलु क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल इस आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। अभी तक इस आईपीएल में उन्होंने अपनी टीम के लिए 7 मैच खेले हैं जिसमे वो 8 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनकी इकॉनमी महंगी रही है, उन्होंने 9.83 की इकॉनमी से रन दिए हैं। उनके साधारण प्रदर्शन के चलते टीम ने उनको पिछले दो मैचों में टीम में जगह नहीं दी है।