बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : खेलते-खेलते पानी की मोटर में फंसा मासूम का हाथ, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

हाथ निकलने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

less than 1 minute read

बांसवाड़ा : खेलते-खेलते पानी की मोटर में फंसा मासूम का हाथ, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
हाथ निकलने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
बांसवाड़ा. खेल-खेल में इन दिनों मासूमों की जान पर बन आ रही है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र के खेलड़ीपाड़ा में एक मासूम का हाथ पानी की मोटर में फंस गया। इसे निकालने के लिए चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। मासूम का हाथ बाहर निकालने के लिए पूरा गांव एकत्र हो गया और इस दौरान लोग भगवान से प्रार्थना करते रहे।

ग्राइण्डर से काटकर निकाला हाथ
कूपड़ा के जयेश पंचाल ने बताया कि समीपस्थ खेलड़ीपाड़ा गांव का तीन वषीर्य काना आदिवासी करीब शाम 4 बजे घर के आंगन में खेल रहा था कि उसी दौरान वहां रखी पानी की मोटर में उसने हाथ डाल दिया। कोशिश करने पर हाथ नहीं निकल पाया तो वह रोया। इस पर परिजन पहुंचे एवं हाथ निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास के लोग भी
एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें

पानी की मोटर चोरी, आदर्श स्टेडियम में प्याऊ बंद

काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर सभी मोटर को साथ लेकर कूपड़ा पहुंचे, जहां ग्रामीणों की सहायता से गोरधन ने ग्राइण्डर से मोटर को करीब दो घंटे की कोशिश के बाद काटा एवं हाथ को सही सलामत निकाला। जैसे ही हाथ मोटर से बाहर निकला तो सभी ने राहत की सांस ली।

पत्रिका व्यू...
आए दिन छोटे बच्चों के खेलने के दौरान दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बच्चा मासूम होता है तो उसको यह जानकारी नहीं होती कि वह जिस वस्तु से खेल रहा है उससे उसको क्या नुकसान हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखे कि मासूम को अकेला नहीं छोड़े। हर समय उस पर नजर रखें। उसके आसपास कोई वस्तु या अन्य कोई ऐसी चीज नहीं रखें, जिससे उसको नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: पुलिस थाने से कारतूस और हैंड ग्रेनेड गायब, पुलिस विभाग में हड़कंप
Published on:
30 Apr 2018 12:18 pm
Also Read
View All