बाड़मेर. थार में लगातार बढती गर्मी आमजन के लिए आफत बनती जा रही है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह लोगों की ओर से ठंडे पानी के कैंपर रखकर व प्याऊ का संचालन कर आमजन को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ शहर के आदर्श स्टेडियम में नगर परिषद की ओर से संचालित पानी की प्याऊ इसलिए बंद है कि यहां से पानी की मोटर चोरी हो गई। परिषद ने नई मोटर लगाने में रूचि नहीं दिखाई। ऐसे में यहां से लोगों को प्यासा ही लौटना पड़ता है।