बांसवाड़ा

बांसवाड़ा: निकायों में होगा समस्याओं का सर्वे

लंबित प्रकरणों का होगा चिह्निकरण25 फरवरी से होगी शुरुआत

less than 1 minute read
banswara
बांसवाड़ा: निकायों में होगा समस्याओं का सर्वे



बांसवाड़ा. प्रदेश के नगर निकायों में लंबित प्रकरणों के चलते बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर लोगों को राहत दिलाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत 25 फरवरी से 25 मार्च तक निकायों के लंबित प्रकरणों का सर्वे और चिह्निकरण किया जाएगा। चिह्निकरण के बाद ‘प्रशासन शहरों के संग’ की तर्ज पर इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त निदेशक को राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
नगर निकायों में आमजन अपने स्वयं सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्र प्रस्तुत करते हैं, लेकिन उनका समय पर समाधान नहीं होने पर उन्हें बार-बार निकाय कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। जिला स्तर पर समाधान नहीं होने की स्थिति में आमजन ये प्रकरण राज्य स्तर तक पहुंचा रहे हैं। हाल ही ऐसे प्रकरणों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देश के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने सर्वे-चिह्निकरण कार्य को अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय किया है।
वार्डवार बनेंगे समूह
लंबित समस्याओं के सर्वे और चिह्निकरण के लिए निकायों में वार्डों के जोन बनाकर निरीक्षण दल गठित किए जाएंगे। इनमें राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, कर निर्धारक, सहायक नगर नियोजक, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक, गजधर व मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल होंगे। निरीक्षण दलों के गठन की सूचना 20 फरवरी तक अतिरिक्त निदेशक को भेजनी होगी।
रजिस्टर का संधारण
वार्डवार लंबित प्रकरणों के सर्वे व चिह्निकरण की जानकारी एक रजिस्टर में संधारित की जाएगी और क्षेत्रीय उप निदेशक की ओर से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके बाद इन प्रकरणों के निस्तारण के लिए 2012-13 में हुए ‘प्रशासन शहरों के संग’ की तर्ज पर अभियान चलाया जाएगा।

Published on:
13 Feb 2019 01:20 pm
Also Read
View All
Rajasthan : बांसवाड़ा में हत्या के प्रयास को दिखाया दुर्घटना, आरोपी कालूराम गिरफ्तार, जानें इस क्राइम का पूरा सच

राजस्थान में स्कूली खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, मिलेंगे ₹250 प्रतिदिन, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश जारी

पुरुष नसबंदी रिपोर्ट: राजस्थान में रोज 3 लाख महिलाएं खा रहीं गर्भनिरोधक गोलियां, विशेषज्ञों ने जताई कैंसर की आशंका

Banswara Murder: रिश्ते की ताई ने मारा थप्पड़ तो भतीजे ने कर दी हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Mukhyamantri Kanyadan Yojana : योजना से शादी के खर्चों में राहत, बांसवाड़ा में कन्याओं को 14.38 करोड़ की सहायता