
बनकोड़ा
कस्बे में विकास के नाम पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है, जो स्थानीय लोगों के लिए भारी कौतूहल का विषय बना हुआ है। आमतौर पर जहां रात होते ही सड़कें रोशनी से जगमगाती हैं, वहीं बनकोड़ा में व्यवस्था बिल्कुल उलट है। यहां ग्राम पंचायत की रोड लाइटें रात के साथ-साथ दिन के उजाले में जलती रहती हैं। कस्बे में रोड लाइटें पिछले कई महीनों तक बंद थीं, जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर चले बवाल के बाद इन्हें ठीक तो करवा दिया गया, लेकिन अब हालात इसके बिल्कुल विपरीत हो गए हैं। स्थिति यह है कि जब बिजली गुल होती है, तभी ये लाइटें बंद होती हैं, अन्यथा तेज धूप और सूरज की रोशनी में भी ये लगातार चालू रहती हैं। लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर सरकारी राजस्व और ऊर्जा का दुरुपयोग है।
Updated on:
26 Jul 2026 06:00 am
Published on:
26 Jul 2026 06:00 am
