26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो से तीन कॉलम में -खस्ताहाल सड़क, बरसात में लोग परेशान

Rajasthan

बनकोड़ा उपतहसील क्षेत्र में बढ़ रही परेशानी
बनकोड़ा
उपतहसील क्षेत्र की सड़कें पिछले कई सालों से विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। बनकोड़ा बस स्टैंड से मोवाई मोड़, भासौर, गजीयाणा और नेपालपुरा जाने वाले मार्ग पूरी तरह टूट चुके हैं। हर बजट में इन सड़कों के डामरीकरण और चौड़ीकरण के सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। खासकर मोवाई मोड़ से बनकोड़ा और भासौर तक का मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। मानसून के दौरान जल निकासी न होने से यहां बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़युक्त 'ब्लेक स्पॉट' बन जाते हैं। गहरे पानी में गड्ढे न दिखने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में साफ-सुथरे कपड़े पहनकर स्कूल जाने वाले मासूम विद्यार्थी भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे उनके बैग और कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण उपतहसील की 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस पूंजपुर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र मालवी सहित ग्रामीणों ने जल्द ही इन सड़कों के निर्माण के लिए विशेष बजट जारी करने की मांग की हैं।