26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैठक में विद्यालय विकास पर चर्चा

Rajasthan

सूरज गांव। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोटाद में अभिभावक संघ एवं विद्यालय विकास समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक एवं सरपंच रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवीलाल पाटीदार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि भामाशाह दीनबंधु पाटीदार एवं धनेश्वर पाटीदार रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं असुविधाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने, बालक एवं बालिकाओं के जर्जर व असुरक्षित शौचालयों का जीर्णोद्धार करवाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय में कक्षों की कमी को देखते हुए भामाशाहों के सहयोग से जीर्णोद्धार किए गए कमरों के पास स्थित चार जर्जर, अनुपयोगी एवं असुरक्षित कमरों को ध्वस्त करने पर सहमति बनी। इसके अलावा ग्राम पंचायत एवं प्रशासक के सहयोग से विद्यालय की चारदीवारी का नवीनीकरण करवाने तथा विद्यालय के नवीन मुख्य द्वार का नाम ''भेमजी द्वार'' रखने का निर्णय लिया गया। विद्यालय में नए फर्नीचर एवं कुर्सियों की व्यवस्था करने, सभी कक्षाओं में नए पंखे लगाने तथा सीमेंट ब्लॉक लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में गणेश पाटीदार, गुलाबजी पाटीदार, दिलीप पाटीदार, सुरेश भट्ट, भारत पाटीदार, किशोर पसोली, बादामीलाल, प्रवीण पाटीदार, कैलाश सरियोत, शशिकांत पंड्या, जयप्रकाश पाटीदार, मनमोहन चौबीसा एवं नवीन भट्ट उपस्थित रहे। यह जानकारी पीटीए अध्यक्ष प्रदीप गामोट ने दी।