बांसवाड़ा

आपने देखा क्या धोनी का यह नया फैशन, कान में पहना झुमका!

बांसवाड़ा में दिखा महेंद्रसिंह धोनी का नया लुक
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 4:19 PM IST
banswara

बांसवाड़ा. वैसे तो कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी फैशन के मामले में कही पीछे नहीं रहते है। लम्बे बालों वाले धोनी हो या फिर विश्वकप जीतने के बाद बिना बाल के धोनी। महेंद्रसिंह धोनी कुछ भी करें वह फैशन बन जाता है। बुधवार को निजी कार्यक्रम के चलते बांसवाड़ा पहुंचे महेंद्रसिंह धोनी फिर से एक बार नए लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में महेंद्रसिंह धोनी अपने कान में झुमका पहने नजर आए। साथ ही राजस्थानी पगड़ी और काला चश्मा पहने हुए थे। तस्वीर को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया कि धोनी का यह कैसा नया फैशन है। कुछ देर पहले वायरल हुए फोटो में सामान्य दिखाई दिए धोनी के कान में अचानक यह झुमका कहां से आ गया। इस वायरल हो रहे फोटो के बारे में जब पत्रिका ने जानकारी प्राप्त की तो सच सामने आया और मामला साफ हो गया।

झुमका नहीं बंदनवार थी

दरअसरल धोनी की इस तस्वीर में ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे धोनी ने कान में झुमका पहना है लेकिन असल में वह दरवाजे की बंदनवार थी। धोनी जहां खड़े थे उनके ठीक पीछे दरवाजे पर स्वागत के लिए बंदनवार सजाई गई थी। धोनी के चाहने वालों ने जब उनका यह फोटो क्लिक किया तो ऐसा लगा मानों धोनी ने कानों में झुमका पहन रखा हो लेकिन पत्रिका की पड़ताल के बाद पता चला कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। इसके बाद लोगो को पूरा मामला समझ मे आ गया।

इस वजह से आना हुआ वागड़

धोनी निजी विमान से सुबह करीब 10 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे जहां बड़ी ही सादगी के साथ उनका स्वागत किया गया। लोगों को इस बात की ज्यादा खबर भी नहीं रही की महेंद्रसिंह धोनी बांसवाड़ा आए हुए है। जानकारी के अनुसार धोनी वजवाना स्थित एक निजी सीमेंट फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए बांसवाड़ा आए है। तलवाड़ा हवाई पट्टी पर सीमेंट फैक्ट्री के पदाधिकारियों ने क्रिकेटर धोनी का स्वागत किया इसके बाद वह निजी वाहन से वजवाना के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। धोनी शाम करीब 4 बजे फिर से विमान के द्वारा रवाना हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All