11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अचानक बांसवाड़ा पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, ये था विशेष काम!

राजस्थान में अचानक बांसवाड़ा पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, ये था विशेष काम!  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

rohit sharma

•

Updated: 9 May 2018, 2:13 PM IST

ms dhoni

ms dhoni

बांसवाड़ा ।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे। आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से शानदार वापसी करने के बाद धोनी राजस्थान में एक दिवसीय दौरे पर आये हुए हैं। कैप्टेन धोनी एक दिन के कार्यक्रम में विशेष विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस गार्ड रहे। धोनी ने यहां पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। महेंद्रसिंह धोनी बुधवार को करीब सुबह 10 बजे बांसवाड़ा पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने बांसवाड़ा में एक सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों ने धोनी का स्वागत किया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई।

अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है की धोनी बांसवाड़ा सिर्फ सीमेंट फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए ही आये थे या किसी विशेष काम से वे बांसवाड़ा आए थे।


2 साल के बाद वापसी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने

धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम आईपीएल की मजबूत टीम में से एक हैं, लेकिन इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि टीम के कई अहम खिलाड़ी टीम में नहीं है। लेकिन इसके बाद चेन्नई की सबसे बड़ी ताकत उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स 2 साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था।