बांसवाड़ा

माही नदी में दर्दनाक हादसा : मछली पकड़ने गए तीन दोस्तों की नाव पलटी, 18 साल का युवक लापता

आबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 10:30 बजे गेमन पुल के पास हुई। नाव में भारी जाल और अधिक वजन होने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ा और नाव नदी में पलट गई।

2 min read
नदी में जारी सर्च अभियान (फोटो-पत्रिका)

बांसवाड़ा। जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात माही नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे तीन दोस्तों की नाव अचानक पलट गई, जिससे एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद से पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार बिलड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय प्रकाश पुत्र विक्रम निनामा अपने दो दोस्तों राजू (21) और महेश (19) के साथ मछली पकड़ने के लिए माही नदी में गया था। तीनों युवक गेमन पुल के पास नाव लेकर नदी में उतरे थे। इसी दौरान नाव में भारी जाल और अधिक वजन होने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया और नाव बीच नदी में ही पलट गई। नाव पलटते ही तीनों युवक नदी में गिर गए।

ये भी पढ़ें

हनुमानगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना; महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

देखते ही देखते लापता हुआ युवक

बताया जा रहा है कि राजू और महेश को तैरना आता था, इसलिए वे किसी तरह तैरकर नदी के किनारे तक पहुंचने में सफल हो गए। हालांकि प्रकाश गहरे पानी में डूब गया और देखते ही देखते लापता हो गया। किनारे पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रातभर जारी रहा सर्च अभियान

सूचना मिलने पर आबापुरा थाना पुलिस रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। रातभर नदी में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा और नदी की अधिक गहराई के कारण लापता युवक का पता नहीं चल सका।

पूरे दिन हुई खोज

बुधवार सुबह करीब 6 बजे सिविल डिफेंस की 12 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची और फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने नावों और अन्य उपकरणों की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की।

युवक का नहीं चला पता

हालांकि देर शाम तक भी प्रकाश का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें लगातार नदी में तलाश कर रही हैं। फिलहाल लापता युवक की खोज के लिए सर्च अभियान जारी है और परिजनों को किसी भी सूचना के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: 28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान, आरोपी दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

Published on:
01 Apr 2026 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर