31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा डिपो को मिली 14 नई रात्रिकालीन बसें, जानिए किन बंद रूटों पर होगा संचालन

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा में अब यात्रियों को लंबे रूट पर रोडवेज की रात्रिकालीन बसों की सेवा मिलेगी। बांसवाड़ा डिपो को 14 नई रात्रिकालीन बसें मिलीं। जानिए किन बंद रूटों पर संचालन होगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Roadways Banswara depot gets 14 new night buses Know which closed routes will be operational

बांसवाड़ा डिपो में आई नई बसें। फोटो पत्रिका

Rajasthan Roadways : बांसवाड़ा में अब यात्रियों को लंबे रूट पर रोडवेज की रात्रिकालीन बसों की सेवा मिलेगी। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद बांसवाड़ा डिपो को 14 नई बसें मिली हैं। अब रोडवेज प्रशासन पूर्व में बंद हो चुके रूटों सहित अहमदाबाद, भीलवाड़ा सहित उदयपुर के लिए नई बसें सेवा शुरू करने जा रहा है। जानकारी अनुसार इन सभी नई बसों का संचालन 1 अप्रेल से शुरू होगा। इस रात्रिकालीन बसों के संचालन से बांसवाड़ा सहित कई जिलों के जनता को राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रोडवेज की ओर से नई अनुबंधित बसों के तहत बांसवाड़ा रोडवेज को भी 14 नई बसें मिली हैं। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने 21 मार्च के अंक में भी रात में लंबे रूट पर रोडवेज बसों की मिलेगी सुविधा शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर कुछ नए रूटों की संभावना जताई थी। बांसवाड़ा रोडवेज प्रबंधन ने रूटों के संचालन को लेकर चर्चा कर पुराने बंद पड़े व कुछ नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया है।

इन रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें

1- सुबह 7.15 बजे बांसवाड़ा से चित्तौड़गढ़ जाएगी, वापसी में 1.30 बजे चित्तौड़गढ़ से रवाना होगी।
2- दोपहर 2.30 बजे बांसवाड़ा से चित्तौड़गढ़, जो रात में रुककर अगले दिन सुबह 6.45बजे लौटेगी।
3- सुबह 5.15 बजे बांसवाड़ा से भीलवाड़ा, दोपहर 12:30 बजे भीलवाड़ा से लौटेगी। यह बस 2 बाई 2 होगी।
4- रात 8.30 बजे बांसवाड़ा से अहमदाबाद, वाया परतापुर, खोडन, डूंगरपुर, मेमनगर होते हुए, वहां से अगले दिन सुबह 6 बजे लौटेगी।
5- सुबह 6 बजे बांसवाड़ा से उदयपुर, जो परतापुर होते हुए पालोदा होते हुए उदयपुर जाएगी। यह नई बस चलाई है।

वापसी में 11.25 बजे लौटेगी और परतापुर, बागीदौरा, कलिंजरा तक जाएगी
1- सुबह 8.45 बजे बांसवाड़ा से परतापुर-सागवाड़ा होते हुए उदयपुर जाएगी, जो वापसी में दोपहर 3 बजे बांसवाड़ा आएगी।
2- शाम 5 बजे एक लोकल बस वाया सरेडी, अरथूना, पाचोड़ा होते हुए गलियाकोट जाएगी। जो रात को यही ठहरेगी और सुबह 6 बजे गलियाकोट से रवाना होकर अरथूना, सरेडी होते हुए बांसवाड़ा पहुंचेगी।
3- सुबह 8.15 बजे एक लोकल बस डूंगरपुर जाएगी।
4- सुबह 5 बजे बांसवाड़ा से गढ़ी, सागवाड़ा होते हुए दाहोद तक जाएगी। वापसी में 11 बजे यह बस दाहोद से सागवाड़ा होते हुए बांसवाड़ा आएगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग