बांसवाड़ा

बांसवाड़ा विस क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक, राज्यमंत्री बोले- जमीनी स्तर पर जिम्मेदारियों को पूरा करें कार्यकर्ता

www.patrika.com/banswara-news

less than 1 minute read
बांसवाड़ा विस क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक, राज्यमंत्री बोले- जमीनी स्तर पर जिम्मेदारियों को पूरा करें कार्यकर्ता

बांसवाड़ा विस क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक, राज्यमंत्री बोले- जमीनी स्तर पर जिम्मेदारियों को पूरा करें कार्यकर्ता
बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने भी बैठकों और सभाओं की संख्या बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधान सभा क्षेत्र बांसवाड़ा के शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक पंचायतीराज राज्यमंत्री धनसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र विस्तारक गटूलाल डिंडोर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, सभापति मंजूबाला पुरोहित, उप सभापति महावीर बोहरा, प्रधान दूधालाल मईड़ा, लाभचंद पटेल, विजय पंचाल, नारायणलाल मईड़ा, सत्यनाराण मीना रहे। बैठक में रावत ने कार्यकर्ताओ कसे आमजन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। विस्तारक गटूलाल डिंडोर ने आगामी दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी को पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारियों को पूर्व में दिए प्रपत्र को जमा करने, बूथ स्तर रचना और मजबूती को लेकर 23 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, बांसवाडा नगर, ग्रामीण, आम्बापुरा, छोटी सरवन मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्टी समर्थित सरपंच और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रभारियों का मनोनयन
विस्तारक ने बूथ रचना कार्य को विस्तार देते हुए बांसवाड़ा क्षेत्र के लिए मीडिया प्रभारी अनिल पटेल को नियुक्त किया। ग्रामीण मंडलके लिए रतनलाल रावत को प्रवक्ता, किशोरीलाल मईड़ा को मीडिया प्रभारी, नगर मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत कलाल, मीडिया प्रभारी हितेश पंवार, छोटी सरवन मंडल प्रवक्ता धीरजमल गणावा, मीडिया प्रभारी बिकनलाल निनामा, आम्बापुरा मंडल प्रवक्ता सरदार पारगी, मीडिया प्रभारी जीवनलाल सारेल को नियुक्त किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, अनिल पटेल, गजेंद्र दावोड, सुखलाल कलाल, रावजी भाई, नारेंग भाई, नारायण निनाना, जीवनलाल, नगेंद्र डिंडोर भरत बारोड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले इस बड़े नेता ने शिवपाल के लिए किया ये एेलान

ये भी पढ़ें

मिशन 2019 : राम मंदिर मुद्दे पर पीएम मोदी की रांहें मुश्किल करने जा रहे हैं तोगड़िया
Published on:
30 Aug 2018 02:15 pm
Also Read
View All