बांसवाड़ा

Banswara: चुपके से जंगल गया था प्रेमी जोड़ा, वहां जो किया सबके होश उड़ा दिए… पुलिस बुलानी पड़ी

Rajasthan Crime News: पता चला कि दोनों बांसवाड़ा जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2025, 8:54 AM IST
couple
प्रतीकात्मक तस्वीर

Banswara Crime News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव के नजदीक स्थित जंगल से एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। दोनों की पहचान कर ली गई है और आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाना है। प्रारंभिक जांच में लव फेलियर के बाद सुसाइड का केस लग रहा है, लेकिन उसके बाद भी हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। मामला आंबापुरा थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक गांव के नजदीक कल देर शाम एक युवक और युवती के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि दोनों पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए हैं। एक ही रस्सी से दोनों लटके हुए थे। उनके पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान लोकेश और कीर्ति के रूप में हुई। पता चला कि दोनों बांसवाड़ा जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।

परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर जानकारी मिली कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस का मानना है कि संभव है दोनों शादी करना चाहते थे और परिजन इसके खिलाफ थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से भी कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
31 May 2025, 8:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?