बांसवाड़ा

Gold Silver Rate : सोने-चांदी के भाव में रोज हो रहा है बदलाव, मजबूर वर-वधू पक्ष हुए इमिटेशन ज्वैलरी के दीवाने

Gold Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में रोज बदलाव हो रहा है। बढ़ती कीमतों की वजह से वर-वधू पक्ष इमिटेशन ज्वैलरी के दीवाने हो रहे हैं। इमिटेशन ज्वैलरी क्या है, जानें।

2 min read
Rajasthan Banswara Gold Silver Rate Changing Every Day Bride and Groom side become Crazy imitation Jewellery

Gold Silver Rate : शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव चमकने लगे हैं। एक तो गर्मी, ऊपर सेे सोने-चांदी के भावों में तेजी ने वर-वधू पक्षों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सोने-चांदी के भाव में हर दिन ऊपर-नीचे हो रहे हैं। मात्र 24 घंटे पहले सोने भाव 95 हजार तक पहुंच गए थे, जबकि चांदी एक लाख तक छलांग चला चुकी थी। मंगलवार को दोनों में करीब 2 हजार से अधिक रुपए की नरमी देखने को मिली। बांसवाड़ा के सर्राफा बाजार में 90 काउंटर हैं, मगर कीमती धातुओं के भाव ज्यादा होने से 5-6 काउंटर्स पर ही ठीक-ठाक कारोबार हो रहा है।

अब डिजाइन का जमाना

गोल्ड कारोबारी अल्केश जैन बताते हैं कि एक समय भारी गहने शादी-ब्याह में स्टेटस सिंबल था, मगर अब डिजायन का जमाना है। बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों ने पसंद बदलकर इमिटेशन ज्वैलरी की ओर रुख किया है।

इसलिए और ज्यादा महंगे हो गए

स्वर्ण आभूषण विक्रेता विकास जैन बताते हैं कि भाव में तेजी, गहनों पर टैक्स और गढ़ाई का शुल्क निकालने के बाद दुकानदार के नफे की बारी आती है। पहले से सोने-चांदी के भाव तेज हैं। आभूषण बनने के बाद और महंगा होता है। अब लोग कम वजनी आभूषण पसंद करते हैं।

एक माह में ज्यादा उतार-चढ़ाव

गत माह से सोने-चांदी के भाव में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव आया। चांदी आज 95 हजार के पार है, कुछ दिनों पहले तक एक लाख पार थी। उससे पहले 90 हजार तक के स्तर पर रही। सोना आज 92 हजार पार है, वह 88 हजार था। उससे पहले 93 हजार तक जा पहुंचा था।

सोने के भाव

1- सोना 999- 92800 प्रति 10 ग्राम
2- सोना 995- 92400 प्रति 10 ग्राम

चांदी के भाव

1- चांदी पेटी- 97700 प्रति किलोग्राम
2- चांदी चोरसा 98- 95700 प्रति किलोग्राम

इमीटेशन ज्वेलरी के बारे में जानें

Imitation Jewellery क्या होता है तो इमीटेशन ज्वेलरी बिल्कुल असली गहनों की तरह होती है। असली आभूषणों की तरह दिखने वाली इमीटेशन ज्वेलरी आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है। इसको ‘कस्टम ज्वेलरी’ या ‘फेक ज्वेलरी’ के नाम से पुकारा जाता है। इन आभूषणों में प्लास्टिक, ग्लास, पत्थर, मेटल और लकड़ी का उपयोग होता है। ये गहने आरामदायक होते हैं।

Published on:
16 Apr 2025 11:43 am