बांसवाड़ा

Rajasthan News : छात्रवृत्ति पाने का अंतिम मौका, 30 नवम्बर तक का मिला समय

Rajasthan News : यदि आपने वर्ष 2021 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था और अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली तो एक बार लॉगिन चैक जरूर करें।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2024, 11:51 AM IST
Rajasthan Banswara Last chance to get scholarship time till 30 November

Rajasthan News : छात्रवृत्ति पाने का एक और मौका। यदि आपने वर्ष 2021 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था और अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली तो एक बार लॉगिन चैक जरूर करें। कारण विभाग की ओर से बड़ी संख्या छात्रवृत्ति चाहने वालों को ‘लाल निशान’ से मार्क कर दिया था। हालांकि अब इनको अंतिम मौका भी दिया गया है।

30 नवंबर तक का मिला समय

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है, तो उसे ‘लाल निशान’ लगा दिया जाता है। जैसे किसी छात्र ने नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, जन आधार संख्या या फिर अन्य कोई बदलाव किया तो इनको संदिग्ध मान लिया था। इस कारण सत्र 2021-22 और 2022-23 के फ्लैग वाले छात्रों को छात्रवृति नहीं मिली थी। इनको छात्रों को ऑनलाइन ही नोटिस भी दिया गया है। पर अभी तक बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं जिन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया है। ऐसे में इन छात्रों को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे इन छात्रों को बांसवाड़ा विभागीय कार्यालय में संपर्क कर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

फिर इन आवेदनों को कर दिया जाएगा निरस्त

इसके बाद इन आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बांसवाड़ा में छात्रवृति नहीं मिलने का मुद्दा चुनावों में भी छाया था। ऐसे सैकड़ों छात्र हैं जिन्होंने आवेदन करने के बाद अपनी जानकारी में बदलाव किया था। इस कारण छात्रवृति नहीं मिली थी।

समय पर जमा कराएं दस्तावेज

उप निदेशक हिमांगी निनामा ने बताया कि बांसवाड़ा में भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो छात्रवृत्ति से वंचित है। इनको अवसर मिला है समय रहते दस्तावेज जमा कराने पर ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Updated on:
16 Nov 2024, 11:51 AM IST
Published on: