बांसवाड़ा

Rajasthan News : सिकल सेल एनीमिया पर अब लगेगा अंकुश, विभाग ने 2 वैक्सीन को दी मंजूरी, लगेगी फ्री

Rajasthan News : सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक रोग है। अब इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने 2 वैक्सीन को मंजूरी दी। विभागीय सूत्रों की मानें तो इनमें एक वैक्सीन की कीमत 10 से 12 हजार रुपए तक बताई जा रही है। पर सरकारी चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध होगी।
2 min read
Rajasthan Banswara Sickle Cell Anemia will Now be Controlled Department has Approved 2 Vaccines Administered for Free
File Photo

Rajasthan News : सिकल सेल एनीमिया पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इनमें एक की कीमत 10 से 12 हजार रुपए तक बताई जा रही है। ये वैक्सीन जल्द ही सरकारी संस्थानों में उपलब्ध होंगी। चिकित्सक बताते हैं कि इस वैक्सीन से सिकल सेल एनिमिया का रिस्क फैक्टर पचास फीसदी तक कम किया जा सकेगा। मरीजों को वैक्सीन लगाई जा सके इसके लिए विभाग सूची तैयार कर रहा है। बता दें कि प्रदेश के जनजाति जिलों में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन को लेकर विशेष प्रयास कर रही है। इसके तहत बांसवाड़ा में भी जांच अभियान जारी है। इस जांच अभियान के तहत जिले में अब तक 9 लाख 70 हजार 770 जांच हो चुकी है। इसमें से 692 पॉजिटिव मिले हैं। 2452 निगरानी में हैं। जिले में लगभग 11 लाख जांच का लक्ष्य है। इसी टारगेट को पूरा करने के लिए 50 हजार किट सभी ब्लॉक में भेजी गई है। इसके लिए बीते दिनों में अभियान शुरू किया गया है।

जिला कलक्टर ने कहा, सावधानी जरूरी

बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक रोग है। इसलिए घबराने की बजाय पॉजिटिव व्यक्ति सावधानियां रखें। उपचार से काफी हद तक पॉजिटिव मरीज को फायदा मिलेगा। सिकल सेल के उपचार के लिए जिला अस्पताल में तीन हजार दवाई प्राप्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -

डिप्टी सीएमएचओ बांसवाड़ा बोले - जल्द आ रही वैक्सीन

डिप्टी सीएमएचओ, बांसवाड़ा डॉ. राहुल डिंडोर ने बताया राजस्थान सरकार ने दो वैक्सीन की मंजूरी दी है। बाजार में इसकी एक की कीमत करीब 10 से 12 हजार है। जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा तैयार है, जांच के अनुसार सूची अपडेट की जा रही है। जिन्हें यह वैक्सीन राज्य सरकार की ओर से निशुल्क लगाई जाएगी।

बच्चे के भी सौ फीसदी पॉजिटिव होने की आशंका - CMHO ताबियार

सिकल सेल एनीमिया को लेकर सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि नव दंपती को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है क्योंकि यदि शादी के जोड़े सिकल सेल एनीमिया के पॉजिटिव होंगे तो उनके बच्चे भी शत प्रतिशत पॉजिटिव होने की आशंका रहती है। विभाग की ओर से जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फैक्ट फाइल

1- 970770 जांच हो चुकी हैं अब तक।
2- 692 पॉजिटिव आ चुके हैं सामने।
3- 2452 निगरानी में।
4- 11 लाख जांच का लक्ष्य है जिले में।
5- 50 हजार किट सभी ब्लॉक में भेज दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -

Published on:
01 Sept 2024 07:02 pm