Vande Bharat Express Train : खुशखबर। सोमवार 2 सितम्बर से उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बूंदी में ठहराव घोषित किया है। इसके बाद रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया है। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन वन्दे भारत ट्रेन का संचालन उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट के बीच 2 सितम्बर से किया जा रहा है। जनता की मांग पर वंदे भारत ट्रेन का बूंदी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान तय किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 858 सीटें हैं। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन उदयपुर से जयपुर के बीच होगा। जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल और कितना किराया होगा।