बांसवाड़ा

राजस्थान बजट में बांसवाड़ा को मिली कई सौगातें, बदलेगी तस्वीर, जानें क्या-क्या हुई घोषणाएं

Rajasthan Budget Banswara: राज्य सरकार की ओर से बुधवार को पेश तीसरे बजट में बांसवाड़ा जिले को कई सौगातें मिलीं, जिनमें खेल, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

2 min read
rajasthan budget 2026 banswara: फोटो AI

बांसवाड़ा। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को पेश तीसरे बजट में बांसवाड़ा जिले को कई सौगातें मिलीं, जिनमें खेल, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे बड़ी घोषणा अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल के संचयन एवं भंडारण को लेकर है। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे के लिए आसान ऋण सुविधा और प्रशिक्षण की घोषणा की। इससे खासकर बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के जनजातीय अंचल में पर्यटन को लाभ मिलेगा और आदिवासी परिवार आर्थिक तरक्की कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान में हाईवे, फ्लाईओवर और पुलों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें आपके जिले को क्या मिला

जनजाति क्षेत्र में बढे़गा रोजगार

कई ऐसी घोषणाएं की हैं, जिनसे जनजातीय युवकों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसमें आंवला, शहद, इमली, महुआ आदि उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए बांसवाड़ा व उदयपुर जिला मुख्यालयों पर माइनर फोरेस्ट प्रोड्यूस प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा अहम है।

भड़केश्वर (गढ़ी) बांसवाड़ा में पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास होगा। मुर्गीपालन व गोशाला संवर्द्धन के लिए सरकार ने बांसवाड़ा व डूंगरपुर को शामिल करते हुए हैचरी, कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग एमआईटी की सुविधायुक्त बैक यार्ड पॉल्ट्री के लिए 35 क्लस्टर महिलाओं के शक्ति पोल्ट्री समूह के माध्यम से स्थापित करने की घोषणा की है।

इसमें प्रति क्लस्टर 10 लाख रुपए के अनुदान का प्रावधान रखा है, जिससे जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं के स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे। टूरिज्म के लिए हाई इम्पैक्ट स्ट्रक्चर निर्माण और होम स्टे के लिए लोन और प्रशिक्षण से भी हमारे आदिवासी अंचल को बड़ा फायदा मिलेगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार

  • शेरगढ़ (बांसवाडा) पीएचसी को सीएचसी में किया क्रमोन्नत
  • तलवाड़ा (गढ़ी) बांसवाड़ा में संचालित आयुर्वेद औषधालय ब्लॉक आयुर्वेद चिकितसालय में क्रमोन्नत होगा।
  • बांसवाड़ा में चिल्ड्रन होम्स के लिए भवन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर 19 करोड़ खर्च होंगे।

ये भी महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • मानसून अवधि में अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अप्रवर्तन के लिए 5 हजार 900 करोड़ रुपए की परियोजना के कार्य तथा परियोजना का विस्तार करते हुए जालोर जिले में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्व वायर विकसित करने के लिए 5 हजार 900 करोड़ की डीपीआर बनेगी। इससे बांसवाड़ा, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, पाली, जालोर आदि लाभान्वित होंगे।
  • बांसवाड़ा व सवाईमाधोपुर में फ्लाई ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन स्थापित किए जाएंगे।
  • हिम्मत मैदान गढी (परतापुर गढ़ी)- बांसवाड़ा में खेल स्टेडियम का निर्माण
  • बंदियों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए कारागृह में लॉकर का निर्माण होगा।
  • कारागृह में सीसीटीवी व मानसिक तनाव कम करने के लिए काउंसलिंग थैरेपी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • छोटी सरवन तहसील के नॉन कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सूक्ष्म परियोजना के लिए डीपीआर 1 करोड़ 25 लाख रुपए की बनाई जाएगी।
  • अम्बारपुरा तहसील के नॉन कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सूक्ष्म परियोजना के लिए डीपीआर 1 करोड़ 11 लाख रुपए की बनाई जाएगी।
  • सलूम्बर-बांसवाड़ा हाइवे का 93 किमी का हिस्सा ठीक करने पर 744 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • थापड़ा बास स्टेण्ड से बोराखान्डी तीन रास्ता वाया दलपुरा पाटीया गलीया डामर सड़क (6 किमी) (आनन्दपुरी) का 1 करोड़ 60 लाख रुपएकी लागत से कार्य होगा।
  • आंजना से गलिया कोट पुल तक 14 करोड़ की लागत से (शीतला माता शक्ति पीठ एवं बोहरा समुदाय का विश्व विख्यात दरगाह) (10 किमी.) (गढ़ी) का कार्य होगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा, लखपति दीदी को लेकर भी बड़ा ऐलान

Also Read
View All

अगली खबर