बांसवाड़ा

राजस्थान के निरस्त जिलों पर अपडेट, डीएसओ और ईओ के लिए आया बड़ा आदेश

Rajasthan News : राजस्थान के निरस्त जिलों पर अपडेट। राज्य सरकार ने नए संभाग व जिलों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इन निरस्त जिलों के डीएसओ और ईओ के लिए बड़ा आदेश आया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 1:59 PM IST
Rajasthan Cancelled Districts Update Big Order Came for DSO and EO

Rajasthan News : राजस्थान के निरस्त जिलों पर अपडेट। राज्य सरकार ने नए संभाग व जिलों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि शाहपुरा, सांचौर, नीम का थाना, केकड़ी, गंगापुर सिटी, दूदू और अनूपगढ़ को निरस्त कर मूल जिले में शामिल किया जाता है।

खाद्य विभाग मुख्यालय में होंगे उपस्थित

अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर के आदेशानुसार निरस्त किए गए जिलों में लगाए गए जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में मानते हुए खाद्य विभाग मुख्यालय में उपस्थित होंगे। यह आदेश राजस्व विभाग की सूचना के आधार पर जारी किया गया है।

भजनलाल की कैबिनेट बैठक ने रद्द किए जिले व संभाग

बीते साल की 28 दिसम्बर को भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया। अशोक गहलोत राज में बनाए गए 9 नए जिलों को भजनलाल सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए रद्द कर दिया है। ये नए जिले दूदू, केकड़ी, जोधपुर ग्रामीण, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण और सांचौर हैं। इसके बाद राजस्थान में कुल 41 जिले ही रहेंगे। कैबिनेट बैठक में सीकर, पाली और बांसवाड़ा संभाग को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। अब राजस्थान में कुल 7 संभाग ही बचे हैं।

Updated on:
4 Jan 2025, 1:59 PM IST
Published on: