
बांसवाड़ा. भारत के टी-20 फाइनल में विश्व विजेता बनने पर शहर के गांधी मूर्ति पर जश्न मनाते शहरवासी। फोटो पत्रिका
Banswara : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का रोमांच एवं जीत का जश्न रविवार को शहर की सड़कों पर भी दिखा। खुशी से झूम रहे युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी की।
भारत की जीत पर शहर में दिवाली सा जश्न दिखा। आतिशबाजी और जयकारों से रात 10.45 बजे आसमां गूंज उठा। इससे पहले बांसवाड़ा शहर में कई स्थानों पर एलईडी पर मैच देखने के इंतजाम किए गए। भारत की ओर से चौके-छक्कों की बरसात का क्रिकेट प्रेमियों ने खूब लुत्फ उठाया।
इसके बाद न्यूजीलैंड के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और अंतिम विकेट गिरने के साथ ही लोगों को खुशी से रोमांचित हो गए। एक दूसरे को बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
Published on:
09 Mar 2026 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
