बांसवाड़ा

Diwali Special : बहीखातों का जादू कंप्यूटर युग में भी बरकरार, व्यापारियों के लिए इनका क्या महत्व है, जानें

Diwali Special : दिवाली शुरू हो गई है। कप्यूटर के दौर में भी परंपरागत बहीखातों का चलन है। दिवाली पर इनका पूजन होगा। व्यापारियों के लिए इनका क्या महत्व है, जानें।

2 min read
बांसवाड़ा में स्टेशनरी की दुकान से बहीखाता की खरीदारी करते हुए। पत्रिका फोटो

Diwali Special : कप्यूटर के दौर में भी परंपरागत बहीखातों का चलन है। राजस्थान सहित पूरे देश के व्यापारी दिवाली पर बहीखातों का पूजन करेंगे। कप्यूटर के दौर में भी परंपरागत बहीखातों का चलन है। बांसवाड़ा शहर के बाजार में धनतेरस पर बहीखाते खरीदा जाता है। दिवाली पर इनका पूजन होगा। हालांकि अब बहीखातों की डिजाइन और आकार बदलता जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Diwali : सावधान! बाजार में हैं चांदी के नकली सिक्के भी, क्या करें उपभोक्ता?

कुछ व्यापारी शगुन के तौर पर खरीदते हैं बहीखाते

परंपरागत बहीखातों के साथ अब बहीखाता रोजमेल डायरी भी अधिक बिक रही है। कुछ लोग जरूरत के अनुसार तो कुछ व्यापारी शगुन के तौर पर बहीखाते खरीदते हैं। शहर में स्टेशनरी की दुकानों पर अब बहीखाते मिलने लग गए हैं। इसकी तैयारी व्यापारी दिवाली से पहले ही कर लेते हैं।

रोजमेल डायरी व परपरागत सिलाई वाले बहीखाते परपरागत सिलाई वाले बहीखाते। पत्रिका फोटो

बहीखाते की खरीद शुरू - व्यापारी

व्यापारी हरिश सुन्द्रावत ने बताया कि बहीखाते की खरीद शुरू हो गई हैं। बांसवाड़ा में अहमदाबाद से रोजमेल एवं बहीखाता की सप्लाई होती है। पहले बड़ी साइज में सिलाई वाले प्लेन कागज के बहीखाते आते थे, ये रोजमेल डायरी के रूप में आने लगे है, इसमें प्रत्येक पेज पर दिनांक एवं तिथि अंकित होती है। जिसमें व्यापारी जमा एवं खाते के कॉलम में इंद्राज करते है।

शास्त्री नवनीत कुमार पंड्या

दीपावली की रात नए वित्तीय वर्ष का होता है शुभारंभ - नवनीत कुमार पंड्या

शास्त्री नवनीत कुमार पंड्या ने बताया कि दीपावली की रात व्यापारिक समुदाय का नए वित्तीय वर्ष का शुभारंभ होता है। इस दिन चोपड़ा पूजन किया जाता है। जिसमें महाकाली महालक्ष्मी और मां सरस्वती तीनों स्वरूपों की पूजा होती है। महाकाली जिसमें पेन, कंप्यूटर, कैलकुलेटर कैची, स्केल, फीता इत्यादि संसाधनों की पूजा होती है।

सरस्वती स्वरूप में बही खाता, रोजमेल की होती है पूजा - शास्त्री

शास्त्री नवनीत कुमार पंड्या ने बताया कि महालक्ष्मी स्वरूप में धन वैभव रुपए सिक्का की पूजा की जाती है और सरस्वती स्वरूप में बही खाता, रोजमेल इत्यादि की पूजा होती है। अत: इन तीनों शक्तियों की पूजा दीपावली के दिन की जाती है जिसके प्रभाव से व्यापार में वर्ष भर लेखा जोखा ईमानदार व साफ रहे है व्यापार वृद्धि समृद्धि और सुख शांति बनी रहती है।

हाथ से बनी हों या मशीन से, बहियां अभी भी चलन में

जयपुर में पहले सांगानेरी हैंडमेड पेपर की बहियां बनाई जाती थीं। तब के व्यापारी अपने हाथ से कागज काटकर बहियां खुद तैयार करते थे। पर अब मशीनों से बहियां बनाई जाती हैं। हाथ से बनी हों या मशीन से, बहियां अभी प्रचलन में तो हैं।

ये भी पढ़ें

दीपावली पर रेलवे का तोहफा, राजस्थान में यहां नई रेललाइन सर्वे को मिली हरी झंडी, इन जिलों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Published on:
20 Oct 2025 01:45 pm
Also Read
View All
बांसवाड़ा: जीजा के साथ जा रही महिला को जंगल में उठा ले गए थे हैवान, सामूहिक दुष्कर्म कांड का छठा आरोपी गिरफ्तार

Banswara Gang Rape : बांसवाड़ा में सामूहिक दुष्कर्म से महिला बदहवास, 5 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी भी डिटेन, होगी शिनाख्त परेड

Banswara: जली रोटियां और पोहे लेकर कलक्ट्रेट पहुंची KGBV की छात्राएं, बोलीं-साहब! हमसे खाना बनवाते हैं, परेशान करते हैं

राजस्थान के बांसवाड़ा में हैवानियत: 10 बदमाशों ने महिला को अगवा कर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म

Save Aravalli : बांसवाड़ा जिले के ईको सिस्टम पर बड़ा संकट, सूख जाएगा राजस्थान का ‘चेरापूंजी’, पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट

अगली खबर