बांसवाड़ा

Rajasthan News : यूपी से बांसवाड़ा आकर बसे दो भाइयों की एक ही दिन मौत, परिजन बदहवास

Rajasthan News : बांसवाड़ा के आनंदपुरी का दर्दनाक मामला। यूपी से आकर बांसवाड़ा के आनंदपुरी में बसे दो भाइयों की एक ही दिन मौत हुई। सूचना पर परिवार बदहवास हो गया। चंदा एकत्र कर भेजा गया शव। पढ़ें यह दर्दभरी स्टोरी।

2 min read
मृतक बंटी फोटो पत्रिका

Rajasthan News : बांसवाडा के आनंदपुरी में लंबे समय से बसे उत्तरप्रदेश के एक परिवार में गुरुवार को एक के बाद एक, दो भाइयों की मौत की सूचना से माहौल गमगीन हो गया। हालांकि इसे लेकर किसी पुलिस कार्रवाई नहीं की। इनमें एक का हिम्मतनगर से सीधे, जबकि दूसरे युवा पेंटर का आनंदपुरी से लोगों ने चंदा एकत्रकर शव भेजने की व्यवस्था की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कस्बे में कुछ वर्षों से किराए पर मकान लेकर यूपी के जसवंतनगर जिला अंतर्गत इटावा निवासी 35 वर्षीय बंटी सपरिवार रह रहा था। तीन भाइयों में मझले बंटी के बड़े भाई की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई। तब से बंटी और छोटा भाई रवि घरों में रंगरोगन कर परिवार पाल रहे थे।

कई बार फोन किया पर रिसीव नहीं हुआ

गुरुवार देररात को बीमारी से गुजरात के हिम्मतनगर में रवि की मृत्यु हो गई। इस दौरान बंटी की पत्नी राधा गांव गई थी। उसके फोन पर देवर के मौत की इत्तला आई और बताया गया कि शव हिम्मतनगर से गांव भेजा जा रहा है। इस पर उसने रात को पति को सूचना देने के लिए कॉल किए, लेकिन कई बार प्रयास पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ।

जानकारी के बाद पत्नी व परिजन बदहवास

शुक्रवार सुबह उसने अपने ही गांव के और आनंदपुरी में पड़ोसी लल्लन से इस बारे में बात की। तब लल्लन की पत्नी सोनी, बंटी के मकान पर गई। मकान मालकिन बबली को इस बारे में बताया तो दोनों बंटी के कमरे पर गए। यहां खाट पर बंटी बेसुध पड़ा दिखा, तो उनके होश उड़ गए। सोनी ने यह जानकारी उसकी पत्नी राधा व उसके परिजनों को दी, तो वे बदहवास हो गए।

निजी एंबुलेंस से बंटी का शव गांव भिजवाया

एक ही दिन में दो भाई की मौत और इधर बंटी का शव पहुंचाने की व्यवस्था करने वाला भी कोई नहीं होने के हालात पर कस्बेवासियों ने चंदा किया और निजी एंबुलेंस से बंटी का शव उसके गांव भिजवाया। गौरतलब है कि बंटी के बारह साल की एक बेटी है।

Published on:
30 May 2025 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर