बांसवाड़ा

राजस्थान में यहां नगरपालिका के उपचुनाव का परिणाम जारी, बागी जितेन्द्र बने अध्यक्ष, भाजपा की प्रमिला एक मत से हारीं

कुशलगढ़ नगर में चल रही राजनीतिक उठापठक सोमवार को हुए पालिका अध्यक्ष के मतदान के बाद आए परिणाम घोषणा के साथ साफ हो गई। भाजपा के बागी ओर निर्दलीय जितेंद्र अहारी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव एक मत जीत लिया।

less than 1 minute read

बांसवाड़ा। कुशलगढ़ नगर में चल रही राजनीतिक उठापठक सोमवार को हुए पालिका अध्यक्ष के मतदान के बाद आए परिणाम घोषणा के साथ साफ हो गई। भाजपा के बागी ओर निर्दलीय जितेंद्र अहारी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव एक मत जीत लिया। उन्होंने भाजपा की प्रमिला मईड़ा एक मत से मात दी। भाजपा के आधे से अधिक पार्षदों ने निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में और पार्टी के खिलाफ मतदान किया।

नगरपालिका अध्यक्ष पद उपचुनाव को लेकर सुबह से ही नगर में गहमागहमी देखी गई। दो खेमे में बंटी भाजपा के एक खेमे के पार्षद जो बाड़ेबंदी में नहीं थे। वे मतदान करने अलग-अलग पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद बाड़ेबंदी वाले पार्षद निलंबित पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा और उपाध्यक्ष नितेश बैरागी एक साथ सुबह 10:45 बजे नगर पालिका पहुंचे ओर मतदान किया। कांग्रेस की जैनब चूड़ीवाला मतदान करने 12:30 बजे पालिका पहुंची।

नेता प्रतिपक्ष ने नहीं किया मतदान

नेता प्रतिपक्ष ओर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने मतदान नहीं किया। मतदान के बाद गणना में निर्दलीय जितेंद्र अहारी को 10 ओर, भाजपा की प्रमिला मईडा को 9 वोट मिले। इस प्रकार निर्दलीय अहारी की जीत ने सभी को चौका दिया। निर्वाचन उपखण्ड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

घोषणा के बाद अहारी समर्थकों ने पालिका परिसर के बाहर आतिशबाजी की अहारी को कंघे पर उठा लिया। जीत के बाद अहारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही रहूंगा। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। पार्टी के खिलाफ नहीं।

Updated on:
20 Jan 2025 07:04 pm
Published on:
20 Jan 2025 07:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर