बांसवाड़ा

राजस्थान में यहां दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

बांसवाड़ा-दाहोद मार्ग पर चिरोला गांव के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। बताया गया कि दो बाइक आपसी भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर की चपेट में आ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2023, 2:40 PM IST
three died in banswara road accident

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा-दाहोद मार्ग पर चिरोला गांव के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। बताया गया कि दो बाइक आपसी भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। इससे 5 साल के बच्चे के साथ ही दो युवकों की मौत हो गई। एक मोटर साइकिल पर सुवाला के दो जने व दूसरी मोटर साइकिल पर तीन जने सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सुवाला निवासी अनस पुत्र रफीक, आम्बापुरा निवासी मुकेश प्रजापत, उसके 5 साल के बेटे चीकू मृत्यु हो गई। मृतक मुकेश की पत्नी ललिता तथा 20 वर्षीय अजय पिता दिनेश यादव निवासी सुवाला को गंभीर घायल होने पर एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से बांसवाड़ा अस्पताल भिजवाने के बाद मृतकों के शव भी बांसवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाए गए। हादसे की जानकारी के बाद डिप्टी सूर्यवीर सिंह, कोतवाल रतनसिंह चौहान भी पहुंचे।

Published on: