8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीकर डांस करने पर ग्रामीण और बारातियों में पथराव, दूल्हे को भी पीटा

गांव खरका में निकासी में शराब पीकर डांस करने पर ग्रामीण और बारातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना उलझ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में बेटी पक्ष के 6 जने चोटिल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Feb 2023, 4:00 PM IST

dhokpur_1.jpg

उच्चैन। गांव खरका में निकासी में शराब पीकर डांस करने पर ग्रामीण और बारातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना उलझ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में बेटी पक्ष के 6 जने चोटिल हो गए। चोटिलों का उपचार कराने के लिए उच्चैन सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार जनों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। जबकि दो चोटिलों को भरतपुर रैफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर एडीएफ एडीशनल एसपी राजेन्द्र वर्मा, बयाना सीओ दिनेश यादव, उच्चैन थाना प्रभारी पंजाब सिंह मय पुलिस जाब्ता, क्यूआरटी टीम एवं पुलिस लाइन का जाब्ता पहुंचकर पुलिस की देखरेख में निकासी निकलवाई। गांव में शान्ती व्यवस्था बनाए रखने के रात भर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

हालांकि बारात को रात को ही बिदा करवा दिया गया। गुरुवार को सुबह वर वधु की शादी की रस्म पूरी होने पर दूल्हा दुल्हन के विदा होने के बाद पुलिस जाब्ते को हटाया गया। पुलिस ने गजेन्द्र, भानू, पुष्पेन्द्र, अजीत गुर्जर निवासी खरका को हिरासत में लिया है। पुलिस में इस संदर्भ में हीरालाल पुत्र रामसहाय जाटव निवासी खरका ने सीताराम, गजेन्द्र, भानू, रमन, प्रेम सिंह, वीरेन्द्र, रामेन्द्र, पुष्पेन्द्र, विक्रम, अजीत कंसाना, रमेश एवं एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : देवर ने भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से किए वार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10.30 बजे गांव खरका में बहादुर जाटव की पुत्री की शादी की बारात की गांव खरका में चढ़ाई हो रही थी। बारात रघुनाथ बन्नी के घर पहुंची थी कि नामजद एवं अन्य करीब 20 लोग बारात पर पथराव कर मारपीट शुरू कर दी। डा.भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर को तोड़ दिया।

उक्त जनों के दूल्हे के साथ मारपीट कर जेवर को लूट कर अपमानित किया गया। मारपीट एवं पथराव में लोकेन्द्र, रघुवीर सिंह, रूग्गी, जगदीश, हीरालाल जाटव निवासी खरका चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें : लावारिस ‘बालगोपाल’ का घर बना थाना, महिला पुलिसकर्मी बनी ‘यशोदा’

गांव खरका में शराब के नशे में डीजे पर डांस को लेकर ग्रामीण और बारातियों में वाद विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से पथराव हो गया । एक पक्ष ने नामदर्ज मामला दर्ज करा दिया गया है, अभी तक दूसरे पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है। दूसरे पक्ष के चार जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार सुबह वर-वधु की विदाई होने के बाद पुलिस जाब्ते को हटा दिया।
पंजाब सिंह, थाना प्रभारी उच्चैन