8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर ने भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से किए वार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक ने अपनी भाभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही हथियार के साथ दबोच लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Feb 2023, 9:06 PM IST

devar attack bhabhi neck with a sharp weapon

उदयपुरवाटी। थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक ने अपनी भाभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही हथियार के साथ दबोच लिया। वह भाई और भाभी को बस में बैठाने के लिए थाने तक आया था। हत्या आपसी विवाद में किया जाना सामने आया है। हालांकि विवाद का खुलासा नहीं हो पाया है।

आरोपी ने फोन करके बुलाया था उदयपुरवाटी
जानकारी के अनुसार वार्ड 24 केशवरायजी का मौहल्ला निवासी रमाकांत दर्जी पत्नी अंजू के साथ जयपुर रहता है। उसकी मां और उसका छोटा भाई राधेश्याम उदयपुरवाटी में रहते हैं। रमाकांत ने बताया कि उसके भाई राधेश्याम ने ही मां के बीमार होने की बात कहकर फोन करवाया था। इस पर वह पत्नी के साथ रविवार को ही मां से मिलने उदयपुरवाटी आया है।

यह भी पढ़ें : लकवाग्रस्त पिता को बुरी तरह पीटा, कान काटा, हुई मौत

गुरुवार को वह पत्नी के साथ अपने ससुराल दुजोद में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम होने पर शामिल होने के लिए जा रहा था। उसका भाई राधेश्याम उन्हें बस में बैठाने के लिए साथ आया था। सभी शाम साढे चार बजे के करीब थाने के पास बस के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान रमाकांत सामने से एक दुकान से अचार खरीदने के लिए गया। पीछे से राधेश्याम ने धारदार हथियार निकाला और अंजू की गर्दन पर तोबड़तोड़ वार कर दिए। मृतका के पति ने अंदेशा जताया है कि वारदात के पीछे किसी अन्य का भी हाथ है।

यह भी पढ़ें : 'बीस पेटी चाहिए, एक सप्ताह का है टाइम, वरना देख लेना'

थाने से दौड़कर पहुंचा पुलिसकर्मी
अंजू के गर्दन पर पहला वार करने पर उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर थाने गेट में खड़े कांस्टेबल रामनिवास ने दौड़ लगाई, वह मौके पर पहुंचा उससे पहले ही आरोपी ने दो तीन वार और कर दिए थे। कॉस्टेबल रामनिवास ने आरोपी को हथियार के साथ मौके पर ही दबोच लिया। हमले में अंजू देवी लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पति रमाकांत दौडक़र मौके पर आया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अंजू देवी (56) को मृत घोषित कर दिया।