आरकेपुरम थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि श्रीनाथपुरम-सी निवासी राधेश्याम मेहरा (65) लकवाग्रस्त था। वह बिस्तर पर ही रहता था। राधेश्याम के परिवार में शादी समारोह था। 18 फरवरी को उसके परिजन शादी में गए थे। राधेश्याम का छोटा पुत्र अजय मेहरा घर पर था। पिता से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद आवेश में आकर अजय ने पिता राधेश्याम के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। कान काट लिया।