बांसवाड़ा

Vasundhara Raje : ‘मुझे बैंक बैलेंस से कोई मतलब नहीं है…’, वसुंधरा राजे बोली- सत्य की हमेशा होगी जीत

Vasundhara Raje : बांसवाड़ा में घाटोल के शिवशक्ति नगर में आयोजित स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बुराई पर हमेशा धर्म की जीत होती है।

2 min read
Vasundhara Raje said I do not care about my bank balance Truth will always prevail
घाटोल में प्रतिष्ठा महोत्सव में वसुंधरा राजे। फोटो पत्रिका

Vasundhara Raje : बांसवाड़ा में घाटोल के शिवशक्ति नगर में आयोजित स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बुराई पर हमेशा धर्म की जीत होती है। स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को तीसरा दिन था।

जनता ही मेरा परिवार

वसुंधरा राजे ने कहा कि भगवान सत्य के साथ खड़े हैं। सत्य की हमेशा जीत होगी। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करना जरूरी है। मुझे बैंक बैलेंस से कोई मतलब नहीं है। जनता ही मेरा परिवार है।

शिवालय में अभिषेक कर यज्ञ में वसुंधरा राजे दी आहुतियां। फोटो पत्रिका

महाकालेश्वर महादेव का किया विधिवत अभिषेक

इससे पहले कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने महाकालेश्वर महादेव का विधिवत अभिषेक किया तथा हवन कुंड में आहुतियां देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, पूर्व सांसद मानशंकर निनामा, कनकमल कटारा, भवानी जोशी, नरेंद्रदास वैष्णव, राजेंद्रप्रसाद पंचाल आदि शामिल रहे।

घाटोल में प्रतिष्ठा महोत्सव में आकर वसुंधरा राजे ने किया सम्बोधित। फोटो पत्रिका

कृष्ण मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में आज शामिल होगी वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खोड़न, सुजाजी का गढ़ा (ब्ररोडिया) स्थित वसुधैव कुटुंबकम आश्रम में शुक्रवार को कृष्ण मंदिर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम आचार्य रुद्रेद्र शेखर महाराज के सान्निध्य में होगा।

सुबह 11 बजे समारोह में आएंगी राजे

आश्रम अध्यक्ष भगवतीलाल पंचाल सामलिया ने बताया कि वसुंधरा राजे सुबह 11 बजे समारोह में आएंगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजपा बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी आश्रम पहुंचे। भागवत सेवा समिति, आश्रम समिति व भाजपा पदाधिकारियों सहित स्थानीय प्रतिनिधि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Published on:
20 Feb 2026 09:41 am