बांसवाड़ा

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 1 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, छाएगा घना कोहरा

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में 1 जनवरी तक शीतलहर का असर रहेगा। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। बांसवाड़ा जिले में 3 दिन बाद न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक लुढ़का।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2024, 11:50 AM IST
Weather Update Meteorological Department Prediction 1 January Rajasthan Cold Wave Fog Prevail

Weather Update : एक बार फिर राजस्थान में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में 1 जनवरी तक शीतलहर का असर रहेगा। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में कोहरे के साथ शीतलहर का असर रहेगा। वहीं बांसवाड़ा जिले में 3 दिन बाद न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक लुढ़का।

बांसवाड़ा जिले में 3 दिन बाद छटे बादल

बांसवाड़ा जिले में 3 दिन बाद बादल छट गए, इससे शाम होने के बाद सर्दी का असर अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बांसवाड़ा में हवा की गति करीब 8-14 किमी प्रति घंटा रही

बांसवाड़ा जिले में दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर आ गया। वहीं वागड़ अंचल में बादलों की ऊंचाई करीब 30 हजार फीट हो गई। इस कारण दिनभर धूप खिली। दिन में हवा की गति करीब 8 से 14 किमी प्रति घंटा रही।

सबसे अधिक रात के पारे में गिरावट डबोक में हुई

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक और रात के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई है। सबसे अधिक रात के पारे में गिरावट डबोक में 7 डिग्री तक हुई है। इसके अलावा अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, सीकर, चूरू, फतेहपुर, करौली में 6 डिग्री तक रात का पारा है।

जयपुर में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान के 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी में रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
30 Dec 2024, 11:50 AM IST
Published on: