बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले के 222 बूथों पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मिलेगी व्हील चेयर

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 12:20 PM IST
banswara
बांसवाड़ा जिले के 222 बूथों पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मिलेगी व्हील चेयर

बांसवाड़ा. निर्वाचन आयोग की सुगम मतदान थीम पर इस विधानसभा आम चुनाव में 222 पोलिंग बूथ पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी, जिससे वे आसानी से वोट डालने पहुंच सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि जिले में 16 हजार 206 दिव्यांग मतदाता हैं। इनको मतदान में सुगमता के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत 10 या इससे ज्यादा दिव्यांग मतदाता वाले 222 बूथ हैं, जहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक- एक व्हील चेयर की व्यवस्था की जा रही है। सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता बूथ कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 65, गढ़ी में 54, घाटोल में 46, बागीदौरा में 38 तथा बांसवाड़ा में 19 हैं। इसी प्रकार ऐसे मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था के संबंध में भी प्रशासन विचार कर रहा है।

राजस्थान का रण : राज्यमंत्री और विधायक के बागी तेवर कायम, निनामा बोले-‘मुख्यमंत्री का फोन आया था, फिर भी लडूंगा निर्दलीय’

स्काउट-गाइड और एससीसी कैडेट्स देंगे सेवाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान विशेष योग्यजनों एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए हर मतदान केंद्र पर दो- दो स्काउट-गाईड, एनसीसी या एनएसएस के वॉलियंटर्स नियुक्त किए जाएंगे। कुल 4 हजार 328 वॉलियंटर्स पूर्णत: यूनिफॉर्म में रहेंगे और वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में साइनेज के रूप में कार्य करेंगे।

दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि वाली डमी बैलेट शीट
इसके साथ ही दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी द्वारा ब्रेल लिपि वाली डमी बैलेट शीट उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता शीट पर जानकारी पढकऱ ईवीएम के नीले बटन के दाहिनी और वोटिंग बटन पर ब्रेल लिपि में अभ्यर्थियों की उकेरी क्रम संख्या को स्पर्श से पहचान कर मतदान कर सकेगा।

Updated on:
22 Nov 2018, 12:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?