बांसवाड़ा

पुरानी दुश्मनी के चलते तलवार से किया हमला, एक युवक का सिर फाड़ा

खमेरा इलाके के भगोरों का खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई तलवारबाजी में एक युवक का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2023, 3:01 PM IST
patrika_9.jpg

बांसवाड़ा/पत्रिका। खमेरा इलाके के भगोरों का खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई तलवारबाजी में एक युवक का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो जनों पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार इस संबंध में भगोरों का खेड़ा निवासी रंगजी पुत्र मानेंग खराड़ी ने अपने ही गांव के मनीष पुत्र नारायण भगोरा और प्रीतम पुत्र नारायण भगोरा के खिलाफरिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा गणेश दो दिन पहले की शाम को करीब 6 बजे दुकान से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी बीच, आरोपियों ने बाइक से पीछा कर डूंगर रोड पर माही की नहर के पास तलवार से सिर पर हमला कर दिया। गणेश मौके पर ही गिर गया। उधर से गुजरते लक्ष्मण पुत्र नारायण ने लहूलुहान देखकर गणेश को संभाला। फिर पीएचसी खमेरा लाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घाटोल सीएचसी और वहां से रैफर करने पर 108 एम्बुलेंस से बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराना पड़ा।

मामले में थानाधिकारी हिम्मत बुनकर ने बताया कि घायल युवक के सिर पर आठ टांके लिए गए। उसके परिवार और आरोपियों के बीच पहले भूमि संबंधित विवाद और फिर कुछ माह पूर्व बछड़ा मारने को लेकर केस हुआ था। चिकित्सकीय परीक्षण से पुष्टि नहीं हुई तो सेंपल एफएसएल जांच के लिए भेजा गया। इनमें रंजिश बनी हुई थी, जिसके चलते नई वारदात हुई। जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है।

Published on: