8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तानों से परेशान होकर दोस्त ने काटा था प्राइवेट पार्ट

सिरोही थाना पुलिस ने तीन दिन पहले शहर में उदयपुर बस स्टैण्ड के सामने की गली में किराए के मकान में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत एक मजदूर का गला रेतकर व गुप्तांग काटकर की गई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 13 Jul 2023, 12:30 PM IST

patrika_8.jpg

सिरोही/पिण्डवाड़ा/पत्रिका। सिरोही थाना पुलिस ने तीन दिन पहले शहर में उदयपुर बस स्टैण्ड के सामने की गली में किराए के मकान में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत एक मजदूर का गला रेतकर व गुप्तांग काटकर की गई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व आरोपी दोनों सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने साथी युवक के अभद्र व्यवहार व तानों से तंग आकर और राज्य के बाहरी मजदूरों में खौफ पैदा करने के लिए धारदार हथियार से उसका गला रेता और फिर गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में कपड़े का फंदा बांधकर कमरे में पंखे सेे लटका दिया। पुलिस ने हत्या का राजफाश कर आरोपी कवासपुरा अंता जिला बारां निवासी मानसिंह पुत्र ब्रह्मानंद बैरवा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी थी।

यह भी पढ़ें : मोहम्मद युनुस से परसराम बना युवक, सांगलिया धूणी में हुआ धर्म परिवर्तन

चाहता था खौफ पैदा करना
पुलिस के मुताबिक डमरु पीलीभीत यूपी निवासी राजू पुत्र सुभाष और कवासपुरा अंता बारां निवासी मान सिंह पुत्र ब्रह्मानंद बैरवा दोनों अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों पिण्डवाड़ा के उदयपुर बस स्टैण्ड के सामने की गली में महेंद्र कुमार सोनी के मकान में किराए पर रहते थे। कई दिनों से इन दोनों के बीच तकरार चल रही थी। राजू रोजाना मानसिंह से गाली गलौज करता, ताने देता व अभद्र व्यवहार करता था, जिससे मानसिंह तंग आ गया था। 9 जुलाई की शाम को दोनों सीमेंट कंपनी से कम खत्म करके कमरे पर आए थे। जिसके बाद दोनों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद मानसिंह ने रात्रि को राजू की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। उसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसका गुप्तांग काटकर निर्मम हत्या हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मानसिंह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : हत्या के दोष में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
डीएसपी जेठू सिंह करनोत ने बताया कि घटना के बाद थानाधिकारी चंपालाल बारड, एसआई भंवरलाल सिरवी, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई, जीवाराम, तुलसाराम, रमेश कुमार, कल्याण सिंह की टीम बनाकर जांच शुरू की। सुराग लगने पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें रवाना की गई। हत्या के बाद आरोपी मानसिंह घर भागने की फिराक में था और उदयपुर बस स्टैण्ड पर अपने गांव अंता बारां जाने के लिए बस में चढ़ रहा था। उसी दौरान पिण्डवाड़ा पुलिस ने उदयपुर पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया।