
बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह है। युवा अपने वोट की अहमियत बखूबी जानते हैं और इसी को ध्यान में रखकर उनकी राजनीतिक गतिविधियों और अपने आस पास होने वाले घटनाक्रमों पर नजर भी है। उनके लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों ने क्या कुछ किया है इसे भी तोल रहे हैं और उनकी शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई अपेक्षाएं भी हैं। वे चाहते हैं कि पार्टिया अच्छे छवि के प्रत्याशी खड़े करें, भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रणाली बने, रोजगार के अवसर पैदा हों, महिला शिक्षा को बढ़ावा मिले और महिला सुरक्षा की दिशा में काम हो। यहां प्रस्तुत है बांसवाड़ा जिले के कुछ युवा मतदाताओं की राय -
ढाणियों में शिक्षा की व्यवस्था हो
मतदान को लेकर मन में उत्साह है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विस्तार हो, ताकि दूर ढाणियों के बच्चों व बालिकाओं को भी आसानी से शिक्षा सुलभ हो सके।
अपराधों पर लगे अंकुश
बढ़ती चोरी-डकैती, लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगे। महिलाओं, लड़कियों की सुरक्षा पर सरकार का फोकस हो। इन पर अंकुश लगेगा तो सुशासन जैसा कुछ नजर आएगा।
रोजगार के अवसर मिलेंं
मुख्य समस्या क्षतिग्रस्त सडक़ें हैं। स्थानीय स्तर पर सडक़ों की सुध ली जाए। रोजगार के अवसर मिले। देश को आतंकवाद से मुक्ति मिले।
मिले मूलभूत सुविधाएं
क्षेत्र को आज भी मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। सडक़, पानी, बिजली जैसी जरुरतें भी पूरी नहीं हो रही। सरकार को इन सब पर ध्यान देना चाहिए।
बेरोजगारी दूर हो
स्थानीय स्तर की बात हो या फिर देश व प्रदेश की। युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। यह दूरी होनी चाहिए। रोजगार के अवसर बढऩे चाहिए।
बहुत अच्छा महसूस करेंगे
नेता ऐसा हो जिसकी तारीफ विपक्ष भी करे। अर्थात साफ छवि का हो। निष्पक्ष रूप से क्षेत्र का विकास कराने वाला हो। देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार दूर हो।
किसानों पर फोकस
किसानों की समस्याओं पर सरकार का फोकस हो। नहरों की व्यवस्था सुदृढ़ हो। इसके अलावा बिजली आदि की भी समस्याएं गांवों में हैं, जिनका निराकरण हो।
स्वच्छता पर जोर
मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है। देश में आतंकवाद है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर स्वच्छता पर ध्यान हो। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े।
आतंकवाद का खात्मा हो
हम पहली बार मतदान करेंगे। क्षेत्र का विकास कराने वाला स्वच्छ छवि का प्रत्याशी हो। स्थानीय समस्याओं पर ध्यान देने वाला हो। बेरोजगारी दूर हो। देश से आतंकवाद खत्म हो।