
MP election 2018 news: aachar sanhita ka ullanghan
सतना। दीवारों पर वाल पेंटिंग व पोस्टर बैनर चिपकाकर मुफ्त प्रचार-प्रसार करना महंगा पड़ गया। निगमायुक्त प्रवीण सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते ने बिना अनुमति दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने वाले 20 संस्था संचालकों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में एफआइआर दर्ज कराई है। निगम प्रशासन की सख्ती से दीवार पर विज्ञापन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई है।
गुरुवार को अतिक्रमण दस्ता टीम प्रभारी रमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में शहर का भ्रमण कर सरकारी भवनों की दीवार, सावर्जनिक स्थल, प्लाइओवर में प्रचार समग्री लगाकर उसका स्वरूप विकृत करने वालों को चिह्नित किया और प्रचार सामग्री हटाई गई।
इन पर हुई कार्रवाई
सूर्या मैथ्स एकेडमी शिवशक्ति ऑर्केड, ब्राउनबोर्ड सतना, टीएम रेसीडेंसी पतेरी, जीवन क्लीनिक टिकुरिया टोला, द फोर्स एकेडमी ग्रीन टॉकिज के पीछे, बख्शी क्लीनिक मुख्त्यारगंज, अतुल्य एकेडमी जीवन ज्योति कॉलोनी, अध्यक्ष माई सेम सीमेंट दमोह, संचालक टेराफ्लो समरर्सिबल पंप कृष्णनगर, डॉ. एके बैरागी बस स्टैंड, सहर्ष एकेडमी, संचालक दिक्षा एकेडमी मुख्त्यारगंज, कृष्ण कन्हैया मैरिज गार्डेन पतेरी, सुमित बाजार पन्ना रोड, अजय इलेक्ट्रॉनिक, द्रोणाचार्य क्लासेस, कोलकता नर्सरी, समीन गद्दा वाला, वीआइपी कोचिंग, सगीर मंसूरी, संतोष धीरज शर्मा, जनतावादी कांग्रेस पार्टी सहित अन्य पर कार्रवाई की गई।
कम्युनिकेशन दल को दिया प्रशिक्षण
चुनाव कार्य के दौरान सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें कम्यूनिकेश टीम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में है। इसलिये इस टीम को गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल जैन ने कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों की तैयारी की समीक्षा करते हुए कही। कहा कि टीम का दायित्व है कि पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. आदि से बात कर लें और उनकी तैयारियों से वाकिफ हों। इसके साथ ही खण्ड स्तरीय टीमों के साथ तालमेल रहे।
Published on:
03 Nov 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
