
MP Election 2018: Satna rewa sidhi singrauli and panna BJP candidate
सतना. भाजपा की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली सहित विंध्य के चार जिले और पन्ना समेत कुल पांच जिले हैं। इनमें 25 सीट हैं। इनमें से भाजपा ने 22 पर टिकट घोषित कर दी है। तीन होल्ड की हैं, इनमें अमरपाटन में विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के मुकाबले में कोई उम्मीदवार नहीं- सतना सांसद गणेश सिंह के नाम पर चर्चा। सिहावल में कांग्रेस के दिग्गज कमलेश्वर पटेल के मुकाबले कोई दावेदार नहीं। अब सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक या पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक। पन्ना में कुसुम मेहदेले मंत्री का टिकट होल्ड है, ज्यादा उम्र और एंटी इनकंबेंसी की वजह से उनका टिकट कट भी सकता है। 22 में से एक भी महिला नहीं है।
ये हैं कुल मिलाकर नए चेहरे
रामपुर बाघेलान : विक्रम सिंह, पिता की जगह।
सेमरिया : केपी त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष हैं
त्योंथर : श्यामलाल द्विवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष
मऊगंज : प्रदीप पटेल पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष
देवसर : सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक रामचरित्र के बेटे
एक मंत्री, चार विधायकों के टिकट इसलिए कटे
गुन्नौर : महेन्द्र सिंह बागरी का कटा, पूर्व विधायक राजेश वर्मा को मिला (बागरी अजयगढ़ के रहने वाले थे, कभी क्षेत्र में नहीं आए, लोगों में भारी विरोध .. अमित शाह के सर्वे में भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिली वर्मा को लोगों ने ज्यादा तवज्जो दी)
रामपुर : हर्ष सिंह, खराब स्वास्थ्य के कारण बेटे विक्की को टिकट मिला
सेमरिया : नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला (विधायक नीलम मिश्रा के पति अभय कांग्रेस से रीवा के दावेदार, अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में भी आवाज उठा चुकीं)
त्योंथर : रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला (तिवारी की उम्र 90 से ज्यादा, स्वास्थ्य खराब, पहले ही कह दिया था चुनाव नहीं लड़ेंगे)
देवसर : राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला (बालाघाट के रहने थे मेश्राम, क्षेत्र मेें सक्रियता नहीं)
सतना में किसे किसलिए मिला टिकट
सतना : तीन बार के विधायक शंकरलाल तिवारी
नागौद : खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह (मूल रूप से इसी इलाके के रहने वाले हैं इसलिए मिला फिलहाल यहां से कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह विधायक)
चित्रकूट : पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार (पिछली बार इनका टिकट कटा, कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी जीते)
मैहर : तीन बार विधायक नारायण त्रिपाठी
रैगांव : पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी (पिछली बार इनकी जगह टिकट बेटे को मिला पर हार गए)
रामपुर बाघेलान : राज्यमंत्री हर्ष सिंह के खराब स्वास्थ्य की वजह से बेटे विक्रम सिंह विक्की को, अभी नगर पंचायत अध्यक्ष
अमरपाटन : भाजपा टिकट होल्ड कर दी गई है। कयास हैं कि सतना सांसद गणेश सिंह को चुनाव मैदान पर उतारा जाएगा। यह कांग्रेस के डा. राजेंद्र सिंह की सीट है।
जिला रीवा
सिरमौर : विधायक दिव्यराज सिंह पर फिर भरोसा
सेमरिया : केपी त्रिपाठी (विधायक नीलम मिश्रा के पति अभय कांग्रेस से रीवा के दावेदार, अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में भी आवाज उठा चुकीं, इसलिए कटी टिकट)
त्योंथर : श्यामलाल द्विवेदी
्मऊगंज : प्रदीप पटेल
देवतलाब : गिरीश गौतम
रीवा : मंत्री राजेन्द्र शुक्ल
गुढ़ : पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह
मनगवां : पूर्व विधायक पंचुलाल प्रजापति
सीधी
चुरहट : अजय सिंह से पहले भी हार चुके शरतेन्द्रु तिवारी पर फिर दांव
सीधी : विधायक केदारनाथ शुक्ला
धौहनी : विधायक कुंवर सिंह टेकाम
सिहावल : फिलहाल घोषित नहीं- सांसद रीती पाठक या विश्वामित्र पाठक दावेदार
Published on:
02 Nov 2018 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
