बांसवाड़ा

Video : अरावली कॉलेज में युवाओं ने किया पत्रिका अभियान का समर्थन, फेक न्यूज से बचने और मतदान करने का लिया संकल्प

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
banswara
Video : बांसवाड़ा : अरावली कॉलेज में युवाओं ने किया पत्रिका अभियान का समर्थन, फेक न्यूज से बचने और मतदान करने का लिया संकल्प

बांसवाड़ा. प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों हर तरफ देखने को मिल रही है। चुनाव के लिए मतदान और मतगणना की तारीख भी तय हो गई है वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। इसी बीच पत्रिका की ओर से मतदान जागरूकता को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे है। वर्तमान में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई भ्रामक व अफवाह भी देखनें को मिलती है।

इसी से बचने के लिए बांसवाड़ा के अरावली कॉलेज में पत्रिका की ओर से फेक न्यूज और मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैंकड़ों नवमतदाताओं ने फेक न्यूज के बारे में जानकारी हासिल की और इससे बचने और लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इसी दौरान अरावली कॉलेज के निदेशक अभिषेक जैन ने विद्यार्थियों को पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान कई युवाओं ने सवाल जवाब भी किए और पत्रिका अभियान को सराहा।

Updated on:
12 Nov 2018 04:57 pm
Published on:
12 Nov 2018 04:53 pm