11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा असमंजस! तिवाडी के सामने पार्टी के कद्दावर नेता की तलाश में जुटी भाजपा, ये सीट बन सकती है चुनौती..

www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 12, 2018

election

election

जयपुर।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने रविवार रात राजस्थान के लिए 131 प्रत्याशियों की जंबो सूची जारी कर दी। सूची में जयपुर शहर की पांच विधान सभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। लेकिन मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ, झोटवाडा से राजपाल सिंह शेखावत,बगरू से विधायक कैलाश वर्मा के साथ ही सांगानेर सीट पर प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं।

मालवीय नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक कालीचरण सराफ के विरोध को देखते हुए तो सांगानेर में भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांगानेर से दूसरी बार विधायक घनश्याम तिवाडी के सामने पार्टी कददावर नेता तलाश रही है। वहीं राजपाल सिंह शेखावत और बगरू विधायक कैलाश वर्मा के टिकट मिलने पर भी संशय बरकरार है।

माना जा रहा है कि आज कांग्रेस की पहली सूची आज जारी हो सकती है और भाजपा भी आज जयपुर शहर की इन चार सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है। भाजपा की पहली सूची में जयपुर शहर की सिविल लाइंस सीट से विधायक अरूण चतुर्वेदी, विधाधर नगर से नरपत सिंह राजवी, आदर्श नगर से अशेाक परनामी, हवामहल से सुरेन्द्र पारीक को फिर से मैदान में उतारा गया है।

उधर अगर बीती रात भाजपा प्रत्याशियों की सूची में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और संघ का दबदबा दिखा। पहली सूची में तीन मंत्री और 23 विधायकों के टिकट काट दिए गए है। लेकिन मंत्री नंदलाल मीणा और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मंत्री काका सुंदर लाल के पुत्र को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही इस बार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी समझे जाने वाले और गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के धुरविरोधी माने जाने वाले धर्म नारायण जोशी को भी टिकट दिया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने इस बार एक भी मुसिलम को टिकट नहीं दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही पार्टी ने कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत, युनुस खान,जसवंत यादव,कैलाश वर्मा,धनसिंह रावत,हेमसिंह भडाना,राजकुमार रिणवा, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, मदन राठौड जैसे मंत्रियों और संसदीय सचिवों को टिकट की वेटिंग में रखा गया है।


यहां 9 में 8 विधायक पुराने, एक नया चेहरा

जोधपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। 8 विधायकों को रिपीट किया गया है। जबकि जोधपुर शहर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक के स्थान पर उनके भतीजे को मौका दिया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची में नए चेहरों को मौका देने और कई विधायकों के टिकट काटने की अफवाहों को विराम दे दिया गया है।

भाजपा ने जिले में 9 में से 8 विधायकों को रिपीट किया है। जबकि शहर विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली को मौका दिया गया है। पिछले चुनाव में सरदारपुरा सीट पर हार का सामना कर चुके प्रत्याशी शम्भूसिंह खेतासर को पुन: टिकट दिया गया है।

कहां से कौन फलोदी -

- पब्बाराम विश्नोई लोहावट
- गजेन्द्रसिंह खींवसर शेरगढ़
- बाबूसिंह राठौड़ ओसियां
- भैराराम चौधरी भोपालगढ़
- कमसा मेघवाल सरदारपुरा
- शम्भूसिंह खेतासर जोधपुर शहर
- अतुल भंसाली सूरसागर
- सूर्यकांता व्यास लूणी
- जोगाराम पटेल बिलाड़ा
- अर्जुनलाल गर्ग


टिकट कटने पर इन्होंने दिया बयान, पार्टी को जो उचित लगा, उसे टिकट दिया

वहीं कोटा जिले की रामगंजमंडी की विधायक चन्द्रकांता मेघवाल का टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उचित समझा, उसी के अनुसार निर्णय किया है। दिलावर बड़े नेता है, मैं खुद उनका सम्मान करती हूं। पार्टी ने सोच विचार कर उनके नाम पर मोहर लगाई है। पार्टी ने जो किया है, वह ठीक किया है। महावीर नगर थाना प्रकरण, विधायक गुंजल की अभद्रता वाले प्रकरण को लेकर पार्टी टिकट नहीं काट सकती। पार्टी ने रामगंजमंडी विधानसभा का सर्वे कराया था, इसमें पार्टी को लगा होगा कि दिलावर जिताऊ साबित हो सकते हैं और मेरी वजह से पार्टी नुकसान में हो सकती है। इस कारण पार्टी ने उन्हें टिकट दिया होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग