उत्तर प्रदेश के सफेदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एमबीबीएस के एक छात्र ने फांसी लगा ली।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सफेदाबाद कस्बे में स्थित प्राइवेट हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज में उपस्थिति कम होने के कारण वह काफी दिनों से परेशान था। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात मनीष खाना खाने मेस गया था। जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा ना खुलने पर जब छात्र के दोस्तों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कर्मचारियों और अन्य छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में चादर के फंदे के सहारे पंखे से विकास का शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद 12 अक्टूबर को वाराणसी से यादव के पिता डॉ. ओमप्रकाश यादव व अन्य परिजन आए।
परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। कुछ दिन पहले छात्र के बड़े भाई के चंद्रशेखर उससे मिलने कॉलेज गए थे। उन्होंने छात्र से घर चलने को कहा था लेकिन उसने घर चलने से मना कर दिया था। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है।