बाराबंकी

सेल्फी लेने पर भड़क गया दूल्हा, जमकर चले लात घूसे और कुर्सियां, जीजा हुए घायल

Groom kicks bride on stage : बाराबंकी जिले में एक शादी के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां सेल्फी लेने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले।
2 min read
Feature image
बारात में विवाद के बाद हुई मारपीट में टूटी पड़ीं कुर्सियां, PC- Patrika

बाराबंकी : बाराबंकी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर लात मार दी। इसके बाद दूल्हे को समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। इसके बाद ससुर को धक्का देकर स्टेज से नीचे उतार दिया। इस दौरान घराती औऱ बरातियों में जमकर लात-घूसे चले। दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई।

मामला बहराइच जिले के गणेशपुर का है। यहां के रहने वाले मूर्तिकार ने अपनी बेटी की शादी बहराइच के रहने वाले लड़के के साथ तय की थी। लड़का टाइल्स लगाने का काम करता है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

दूल्हा जयमाला के स्टेज पर था। लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। कई बार दूल्हे ने मना किया लेकिन लोग नहीं माने तो गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी। समझाने पहुंचे दुल्हन के पिता से भी हाथापाई की और उन्हें धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया।

घराती और बराती में हुई मारपीट

इसी दौरान घराती और बराती में आपस में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और कुर्सियां चली। इस दौरान दूल्हे के जीजा का सिर फट गया। बीच-बचाव में आई दूल्हे की दीदी को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस के पहुंचने पर हालात काबू में आए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस की मौजूदगी में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दूल्हे के नशे में होने का आरोप

दुल्हन और उसके पिता ने कहा कि दूल्हा नशे में था इसी वजह से ऐसी हरकतें की। उसने बिना किसी उकसावे के स्टेज पर मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन ने आगे कहा कि उसने मेरे पिता और भाई से भी मारपीट की।

दूल्हे ने कहा कि मैंने शराब नहीं पी थी। लोग स्टेज पर खड़े होकर बकवास कर रहे थे। कई बार मना करने के बाद भी जब नहीं माने तो ऐसा हुआ। पूरा विवाद कैसे हुआ। इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

पंचायत के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

मारपीट के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक समझौता हुआ तब जाकर घराती-बराती माने। 4 बजे सुबह शादी की रस्में शुरू हुईं। पंचायत ने तय किया कि कुल 5000 रुपए की कुर्सियां टूटी है, जिनका खर्च 2500 रुपए लड़का पक्ष और 2500 रुपए लड़की पक्ष खर्च देगा।

Updated on:
21 Feb 2026 03:41 pm
Published on:
21 Feb 2026 03:41 pm