
Tragic accident in Barabanki, two innocent siblings died: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया।जब मदरसा में पढ़ने जा रहे बच्चों के ऊपर जर्जर दीवार गिर गई। अचानक हुए घटनाक्रम में बच्चों को बचने का मौका नहीं मिला और दीवार के नीचे पांचो बच्चे दब गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे को हटाने का काम किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जब तक मलबा हटाया जाता पांचो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि तीन का उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चलाया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दरियाबाद क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के आलियाबाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर दीवार गिर गई। उसी समय पांचों बच्चे मदरसा पढ़ने के लिए जा रहे थे। हंसी-खुशी पढ़ने जा रहे बच्चों को संभालने का भी मौका नहीं मिला। घटना में 7 वर्षीय हुजैफा, 14 वर्षीय हाजरा बानो, 8 वर्षीय हस्सान, 4 वर्षीय हानिया और 14 वर्षीय अदनान दीवार के नीचे दब गए।
हादसे को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने राहत और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पांचो बच्चों को बाहर निकल गया। जिन्हें उपचार के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हाजरा बानो और उसके भाई छोटे भाई हुजैफा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद अदनान, हस्सान और उसकी छोटी बहन हानिया का उपचार चल रहा है।
मौत की खबर मिलते घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दरियाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।