बाराबंकी

यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल का बड़ा बयान, एससी-एसटी एक्ट को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि सिर्फ एफआईआर का मतलब गिरफ्तारी नहीं...
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 2:26 PM IST
Former UP DGP Brij Lal statement on SC ST act
यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल का बड़ा बयान, एससी-एसटी एक्ट को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

बाराबंकी. एससी-एसटी एक्ट के गलत इस्तेमाल को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर झूठ और डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्ट के तहत झूठे मुकदमे लिखाने वालों को जेल भेजा जाएगा।

विरोधी फैला रहे भ्रम

अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के बारे में विरोधी भ्रम फैला रहे हैं। बृजलाल ने कहा कि सीधे-सरल कानून के बारे में राजनीति रंग देकर झूठ फैलाया जा रहा है। किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एससी-एसटी एक्ट का कोई भी मुकदमा जाच में अगर झूठा पाया जाता है तो शिकायत करने वालों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। झूठे मुकदमे में फंसाये गए लोगों को ससम्मान छोड़ दिया जाएगा। बृजलाल ने कहा कि कई बार एससी-एसटी की धारा के तहत फर्जी मामले भी आते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि एफआईआर होते ही दूसरे पक्ष को जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफआईआर के बाद मामले की जांच होगी उसके बाद अगर मामला सही होगा तभी गिरफ्तारी होगी।

दोषी लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसके साथ ही बृजलाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ने आयोग को कमजोर बनाया तो दूसरे ने उसका दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी-एसटी एक्ट में दूसरे अपराधों को जोड़ा, जिससे यह और मजबूत हो गया। अब संशोधित एससी-एसटी एक्ट के गलत इस्तेमाल की आशंका बिल्कुल नहीं है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: