28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निवाड़ी: शिवराज ने पूरा किया 5 साल पहले का वादा, भाजपा को होगा सियासी फायदा

मध्यप्रदेश का निवाड़ी 52वां जिला बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 30 Sep 2018, 11:32 AM IST

Shivraj Singh

निवाड़ी: शिवराज ने पूरा किया 5 साल पहले का वादा, भाजपा को होगा सियासी फायदा

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद रविवार को निवाड़ी पहुंचेगी। शनिवार तब निवाड़ी तहसील था लेकिन शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट ने शनिवार उसे जिला बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। हालांकि जिले बनाने की घोषणा पांच साल पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही की थी लेकिन चुनाव के ठीक कुछ समय पहले उन्होंने यहां के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए अपने वायदे को पूरा किया।

निवाड़ी 52वां जिला बना: मध्यप्रदेश का निवाड़ी 52वां जिला बन गया है। अभी तक यह टीकमगढ़ जिले का हिस्सा था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने भी इस नए जिले के बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। निवाड़ी जिला 1 अक्टूबर में अस्तित्व में आएगा, इस जिले में ओरछा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी तीन तहसीलें शामिल की गई हैं। कैबिनेट से मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पैनल भेजा। आयोग ने अक्षय सिंह को कलेक्टर बनाए जाने की मंजूरी भी दे दी है।

लोगों में खुशी: निवाड़ी को नया जिला बनाए जाने के बाद वहां के लोगों में ख़ुशी का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह पटाखे फोड़े। लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया तो भाजपा विधायक अनिल जैन भी मिठाई बांटी।

2013 में हुई थी घोषणा: शिवराज सिंह चौहान ने 2013 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यहां की जनता से वायदा किया था कि अगर अगर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आई तो निवाड़ी को जिला बनाया जाएगा। 2013 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद से सीएम शिवराज सिंह चौहान कभी निवाड़ी नहीं गए। 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए वो रविवार को निवाड़ी पहुंच रहे हैं। निवाड़ी विधानसभा में हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा है 2013 में पहली बार भाजपा के अनिल जैन विधायक चुने गए।

राजनीति फायदा लेंगे शिवराज: राजनीतिक जानकारों के अनुसार, निवाड़ी के विकास के नजारिए से सरकार का यह फैसला सराहनीय है। अगर भौगोलिक दृष्टि से बात करें तो कोई विशेष फायदा नहीं है। लेकिन शिवराज सिंह चौहान रविवार को जब यहां की जनता से आशीर्वाद मांगने पहुंचेंगे तो उनके पा कहने के लिए होगा कि मैंने यहां की जनता से जो वायदा किया था उसे पूरा किया। वहीं, शिवराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घोषणा मशीन के बयान का तोड़ भी साबित होगा। शिवराज अब यहां की कि जनता से कहेंगे हम सिर्फ घोषणा नहीं करते हैं बल्कि घोषणाओं को पूरा भी करते हैं। कहीं ना कहीं कैबिनेट का यह फैसला चुनावी फायदे के लिए किया गया है। पर चुनावी फायदे के लिए लिया गया यह निर्णय निवाड़ी के लिए फायदेमंद है।