बाराबंकी

Kanpur Bikru Kand के आरोपी अमर दुबे की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत

Kanpur Bikru Kand: खुशी दुबे को सीने में दर्द और काफी कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Kanpur Bikru Kand के आरोपी अमर दुबे की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत

बाराबंकी. Kanpur Bikru Kand: कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसे सीने में दर्द और काफी कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डाक्टर खुशी दुबे के इलाज में लगे हैं, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार न होने के चलते उसे लखनऊ रेफर करने की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि खुशी दुबे के पति और कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को एसटीएफ की टीम ने आठ जुलाई, 2020 को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। वह बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ ही पुलिस टीम पर हमले का आरोपी था।

बाराबंकी में खुशी दुबे

खुशी दुबे को 14 सितंबर, 2020 को संप्रेक्षण गृह बाराबंकी लगाया गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। खुशी की अमर दुबे से 29 जून, 2020 को शादी हुई थी। इसके बाद 2 जुलाई, 2020 को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपी पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को एसटीएफ की ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था।

जिला अस्पताल में इलाज

वहीं खुशी दुबे ने बताया कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है। डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ ही संप्रेक्षण गृह बाराबंकी से आई खुशी दुबे की केयर टेकर पूनम का कहना है कि डाक्टर उसे लखनऊ रेफर कर रहे हैं, लेकिन वह उसका बाराबंकी जिला अस्पताल में ही इलाज करा रही है। वह उसे लखनऊ नहीं ले जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल के डाक्टर बीएन मौर्या के मुताबिक खुशी दुबे का इलाज किया जा रहा है, लेकिन कुछ जांचें यहां नहीं हो सकती, इसलिए हम उसे लखनऊ रेफर कर रहे हैं। उसे लखनऊ नहीं ले जाने पर हम पेशेंट की जिम्मेदारी पर उसका यहां इलाज कर रहे हैं।

Published on:
30 May 2021 06:27 am
Also Read
View All