बाराबंकी

नशे में धुत हैवान ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी का मासूम की चीखों पर भी दिल नहीं पसीजा और उसने शराब के नशे में उसके साथ दुराचार किया...
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 2:24 PM IST
Minor girl raped in Safedabad Barabanki
नशे में धुत हैवान ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराबंकी. बाराबंकी जिले में एक बार फिर अमानवीयता और हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। जहां शराब के नशे में धुत्त एक हैवान ने 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने झोपड़ी के बाहर सोते समय बच्ची को जबरन उठाया और गांव के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया। हैवान बने आरोपी का मासूम की चीखों पर भी दिल नहीं पसीजा और उसने शराब के नशे में उसके साथ दुराचार किया।

शराबी ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश में मासूमों से दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास सरथरा गांव का है। जहां 6 साल की मासूम बच्ची को शराब के नशे में धुत्त एक हैवान ने झोपड़ी के बाहर सोते समय उठा ले गया और रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर में अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी 32 साल का रवि बच्ची के गांव का ही निवासी है। वहीं वारदात के बारे में जब गांव वालों को पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मासूम बच्ची को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

लहूलुहान हालत में मिली मासूम

मासूम के रिश्तेदार ने बताया कि जब हमें लड़की चारपाई पर नहीं मिली तो हमने उसकी तलाश शुरू की। सुबह 4 बजे के करीब गांव के पास ही एक कोठरी में लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी। रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी बाहर का रहने वाला है और कुछ दिन पहले से ही यहां रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म की ये वारदात सफेदाबाद रेलवे स्टेशवन के पास सरथरा गांव की है। यहां पर लोग दोने-पत्तल बनाने का काम करते हैं और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दुष्कर्म का आरोपी गाजीपुर जिले का रहने वाला है और पिछले एक महीने से ये अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। आरोपी को गांव वालों ने देखा और उसकी पहचान की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Jun 2018, 2:24 PM IST
Published on: