10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक भवन के सामने महिला ने दृष्टिहीन पति के साथ किया आत्मदाह का प्रयास, दबंगों से परेशान होकर उठाया कदम

दबंगों से परेशान एक महिला ने अपने दृष्टिहीन पति के साथ राजधानी लखनऊ में लोक भवन के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 2:12 PM IST

lucknow news

लोक भवन के सामने महिला ने दृष्टिहीन पति के साथ किया आत्मदाह का प्रयास, दबंगों से परेशान होकर उठाया कदम

लखनऊ. दबंगों से परेशान एक महिला ने अपने दृष्टिहीन पति के साथ राजधानी लखनऊ में लोक भवन के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। दंपत्ति बाराबंकी के रहने वाले हैं और दबंगों से परेशान होकर गुरुवार को यह कदम उठाया। दंपत्ति का आरोप है कि बाराबंकी पुलिस से शिकायत किये जाने के बाद भी पुलिस दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पीड़ित दम्पत्ति बाराबंकी के हेतमापुर गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढें - Indian Railways ने एक साथ रद्द की कई ट्रेनें, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

सुरक्षाकर्मियों ने दंपत्ति को पकड़ा

लोकभवन के सामने ख़ुदकुशी की कोशिश के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। हजरत गंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दंपत्ति ने कल बाराबंकी में सम्बंधित थाने में शिकायती पत्र दिया था। इनकी शिकायत पर पुलिस जांच भी कर रही थी। दंपत्ति को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है और सम्बंधित थाने से भी इस बारे में बात की गई है।

यह भी पढें - अनूप चंद्र पाण्डेय होंगे नए चीफ सेक्रेटरी, इन चुनौतियों का करना होगा सामना

बाराबंकी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

पीड़ित दंपत्ति आशाराम और आरती ने बताया कि गाँव के दबंग उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे हैं। उनके साथ दबंगों ने मारपीट भी की। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। दंपत्ति ने गांव में उन्हें परेशान कर रहे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बाराबंकी पुलिस को मामले की तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें - योगी आदित्यनाथ का ऐलान - 200 की आबादी वाले मजरों का करेंगे विद्युतीकरण, बनवाएंगे पक्की सड़क

यह भी पढें - सरकार का बड़ा निर्णय, पुलिस महकमे के ये कर्मचारी अब नहीं रख सकेंगे गर्लफ्रेंड या दूसरी बीवी