लखनऊ. उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में चल रहे मरम्मत और इंजीनियरिंग कार्यों के कारण चार जुलाई तक के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कई गाड़ियां पूरी तरह निरस्त रहेंगी जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से एक बार फिर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अगले कई दिनों तक उन्हें सफर की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं।